{"_id":"5b84040d42c7924674624fba","slug":"bhuvneshwar-kumar-declared-fit-to-play-before-asia-cup-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशिया कप से पहले 'विराट ब्रिगेड' के लिए खुशखबरी, मैदान पर फिर चमकेगा टीम इंडिया का चोटिल हुआ सितारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप से पहले 'विराट ब्रिगेड' के लिए खुशखबरी, मैदान पर फिर चमकेगा टीम इंडिया का चोटिल हुआ सितारा
Mon, 27 Aug 2018 11:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के सबसे अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार फिट हो गए हैं। बुधवार को साउथ अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच क्वाड्रैंगुलर सीरीज में होने वाले मुकाबले में वह टीम का हिस्सा होंगे। बता दें कि भुवी लंबे समय से चोट कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा दौरे पर भुवनेश्वर कुमार चोटिल होकर भारत वापस लौट आए थे। तीसरे वन-डे में भुवनेश्वर टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन मैदान पर तकलीफ के चलते उन्हें बाहर कर भारत वापस भेज दिया गया था।
3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। भुवनेश्वर अब पूरी तरह से फिट हैं और बुधवार को साउथ अफ्रीका ए के साथ खेले जाने वाले मुकाबले में वापसी करने जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भुवनेश्वर कुमार
भुवी को इंडिया ए टीम में चुना गया है जो प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है। तीसरे स्थान के लिए उनका मुकाबला साउथ अफ्रीका ए टीम से होना है। इस मैच का खिताबी विजेता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाले है। भुवी के अभ्यास के लिए यह मुकाबला बिलकुल सही माना जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
भुवनेश्वर कुमार
बता दें कि एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह काफी अच्छी खबर मानी जा रही है। इससे पहले तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार वापसी कर ली है। अब विराट कोहली अपने दोनों सबसे भरोसमंद तेज गेंदबाजों को लेकर काफी संतुष्ट होंगे। एशिया कप में टीम इंडिया को पहला मैच 18 सितंबर को क्वॉलिफायर टीम से खेलना होगा और फिर 19 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।