ईडन गार्डेंस पर खेले गए IPL 2018 के दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 13 रन से हरा दिया। मुकाबले में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर सनराइजर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हैदराबादी निजामों ने निर्धारित 20 ओवर्स में 174 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी।
राशिद खान ने 10 गेंदों पर खेली धुआंधार पारी, फैन्स बोले- डीविलियर्स की याद दिला दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IPL 2018 के फाइनल की टिकट हासिल करने पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की बल्लेबाजी वह छाप छोड़ने में नाकामयाब रही, जिसके लिए वह जानी जाती है। केकेआर के गेंदबाजों के सामने केन विलियम्सन, यूसुफ पठान, चार्ल्स ब्रेथवेट समेत सभी दिग्गज पानी भरते नजर आए। एक समय 150 रन भी बनने मुश्किल लग रहे थे। मगर अंत में बल्लेबाजी करने आए राशिद खान ने महफिल लूट ली।
आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर ने अहम मौके पर न सिर्फ टीम को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया बल्कि 10 गेंदों पर नाबाद 34 रन की धुआंधार पारी खेल डाली। गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए राशिद ने 4 ओवर्स में 19 रन देकर 3 अहम विकेट झटकने के साथ-साथ 2 कैच भी लपके। राशिद की इस पारी के बाद तो फैन्स ने ट्विटर पर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए, अगली स्लाइड में देखिए कुछ मनोरंजक ट्वीट...
बाबूमोशाय पारी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं!#RashidKhan@cricketaakash#SRHvKKR
— Bebaakiyaan (@bebaakiyaan) May 25, 2018
My Name is khan 😎🔥 #SRHvKKR
— ADITYA (@Aditya__77) May 25, 2018
Ek over mein match Badal deta hu chahe Bowling karwao ya fir Batting ! Insane champ ✌🔥✊
ABD Style Six By Raashid....
— DSK (@itsdsk108) May 25, 2018
Game changing Inning ....wowwwwww #SRHvKKR #Playoffs2018
#SRHvKKR
— ZStar Rays (@ZstarRays) May 25, 2018
Rashid Khan 4 pic.twitter.com/YtQ4qCsPvz