{"_id":"6225ef06fd003725db387f02","slug":"rahul-chahar-girlfriend-ishani-will-marry-indian-cricketer-in-goa-know-everything-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahul Chahar Wedding: जानिए कौन हैं राहुल चाहर की मंगेतर ईशानी, नौ मार्च को गोवा में करेंगी शादी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rahul Chahar Wedding: जानिए कौन हैं राहुल चाहर की मंगेतर ईशानी, नौ मार्च को गोवा में करेंगी शादी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 07 Mar 2022 05:09 PM IST
सार
राहुल चाहर और ईशानी ने साल 2019 में सगाई की थी। इसके तीन साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दोनों का डेस्टिनेशन वेडिंग करने का प्लान है।
विज्ञापन
1 of 7
राहुल चाहर और ईशानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के लेग स्पिनर राहुल चाहर नौ मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राहुल गोवा में अपनी मंगेतर ईशानी के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। ईशानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। इन दोनों ने साल 2019 में जयपुर में सगाई की थी। गोवा में शादी के बाद आगरा में रिसेप्शन भी दिया जाएगा। ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। राहुल के भाई दीपक चाहर और बहन मालती चाहर भी इस शादी का हिस्सा होंगी।
2 of 7
राहुल चाहर और ईशानी
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल का परिवार शादी के लिए गोवा पहुंच चुका है, जबकि दीपक चाहर शादी वाले दिन गोवा पहुंचेंगे। उनकी बहन मालती चाहर भी इस शादी का हिस्सा बनेंगी।
3 of 7
राहुल चाहर और ईशानी
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल चाहर अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, लेकिन इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। राहुल भारत के लिए भी वनडे और टी-20 मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राहुल चाहर और ईशानी
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में राहुल को 5.25 करोड़ की मोटी कीमत मिली है। आईपीएल में पहली बार वे मुंबई के अलावा किसी और टीम के लिए खेलेंगे। 2018 से लेकर 2021 तक राहुल मुंबई की टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
राहुल चाहर और ईशानी
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल चाहर भारत के लिए एक वनडे और पांच टी-20 मैच खेल चुके हैं। एक वनडे मैच में उनके नाम तीन विकेट हैं, जबकि पांच टी-20 मैच में उन्होंने सात विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.59 की रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।