फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छोटे उस्ताद' के दम पर अंग्रेजों से टक्कर लेगी टीम इंडिया, बड़े-बड़ों की हालत खराब करने में है माहिर

Thu, 23 Aug 2018 05:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
Prithvi Shaw selected In team india Squad For Last Two Tests Against England
Prithvi Shaw

इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही टेस्ट सीरीज में लगातार खराब प्रदर्शन के चलते सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को बाहर किया गया है। इसके अलावा चाइनामैन कुलदीप यादव को अतिरिक्त बल्लेबाज को टीम में जगह देने के लिए बाहर किया गया।



दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में दो नए चेहरों को जगह दी गई है। इनमें पहला नाम हनुमा विहारी का है, जबकि दूसरा नाम भारत को इस साल अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ का है। पृथ्वी ने क्रिकेट जगत में बेहद कम उम्र में बड़ी पहचान बनाई है।

Prithvi Shaw selected In team india Squad For Last Two Tests Against England
पृथ्वी शॉ

इंग्लैंड में खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए पृ्थ्वी शॉ को टीम में चुने जाने से फैंस काफी हैरान हैं। महज 18 साल 286 रन दिन के पृथ्वी भारतीय टीम में जगह बनाने वाले युवा खिलाड़ी हैं। इतनी कम उम्र में भी इस शानदार बल्लेबाज के नाम कई बड़े कीर्तिमान दर्ज हैं।

Prithvi Shaw selected In team india Squad For Last Two Tests Against England
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express

पृथ्वी ने महज 14 साल उम्र में ही सुर्खियों में जगह बना ली थी, जब उन्होंने साल 2013 में हैरिस शिल्ड मैच में रिजवी स्पिंगफील्ड हाईस्कूल के लिए खेलते हुए 330 गेंदों पर 546 रन बनाए थे। पृथ्वी की इस पारी के बाद अब हर कोई जानना चाहता था कि आखिर क्रिकेट जगत में धमाल मचाने वाल यह नन्हा क्रिकेट कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithvi Shaw selected In team india Squad For Last Two Tests Against England
पृथ्वी शॉ

इसके बाद सिर्फ 17 साल की उम्र में साल 2017 की दलीप ट्रॉफी में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए 154 रन की पारी खेल सनसनी मचा दी। इस पारी के साथ पृथ्वी ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

विज्ञापन
Prithvi Shaw selected In team india Squad For Last Two Tests Against England
पृथ्वी शॉ

दलीप और रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में शतक जमाने के साथ ही पृथ्वी ने टीम इंडिया की दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी थी। हालांकि सीनियर टीम में सिलेक्शन के लिए अभी भी काफी समय था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed