फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का को ट्रोल कर रहे फैंस के मुंह पर कोहली ने जड़ा ताला, फिर कुछ इस अंदाज में की जीत सेलिब्रेट

Wed, 22 Aug 2018 11:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli celebrates third test win against england
anushka and virat

भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 203 रन के विशाल अंतर से रौंद डाला। 5 टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मैच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में खेला गया। 0-2 से पीछे चल रही  विराट सेना ने इस जीत के साथ ही भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा है। अश्विन ने पांचवें दिन के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जेम्स एंडरसन (11) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा भारत को जीत दिलाई।

anushka sharma and virat kohli celebrates third test win against england
anushka sharma virat

टीम इंडिया के कप्तान विराट के नेतृत्व में यह भारतीय टीम की 22वीं टेस्ट जीत थी। टीम इंडिया की इस जीत को कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी जमकर सेलिब्रेट किया। कोहली ब्रिगेड के मैदान पर मोर्चा मारते ही अनुष्का ने स्टैंड्स में खड़े होकर टीम के धुरंधरों के जज्बे को सलाम किया।

anushka sharma and virat kohli celebrates third test win against england
anushka and virat

गौरतलब है कि इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। नॉटिंघम में विराट के शतक जड़ते ही अनुष्का ने हसबैंड को चीयरअप भी किया था। इसके बाद कोहली ने अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस भी किया।

देखें वीडियो:
 

 

@anushkasharma blows flying kiss to @virat.kohli as he completes 23rd Test Century ❤ • • • • #anushkasharma #anushkaholic #anushkaholics #Bollywood #actress #anushka #virat #kohli #kingkohli #viratkohli #viratians #runmachine #captainkohli #captainfearless #virushkaslays #viratanushka #virushka #indiancricketteam #teamindia #ENGvIND

A post shared by VirushkaUpdates (@virushka.updates) on

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli celebrates third test win against england
anushka sharna virat

बता दें कि अनुष्का के साथ अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका, रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण और तेज गेंदबाज उमेश यादव की पत्नी तानिया भी टीम इंडिया को चीयर करती हुई नजर आई।

विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli celebrates third test win against england
Anushka Sharma

इससे पहले तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंची अनुष्का शर्मा को फैंस ने जमकर ट्रोल किया था। इन दिनों अनुष्का की फिल्म 'सूईं धागा' से जुड़े एक सीन को लेकर फैंस उनका काफी मजाक बना रहे हैं, विराट कोहली ने इस जीत के साथ उन सभी आलोचकों की मुंह पर ताला जड़ दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed