फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक

Thu, 28 Jul 2016 09:31 PM IST
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Players Who Can Win Medals For India in Olympics
हीना सिद्धू - फोटो : getty
ओलंपिक में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। एक तरफ भारत के खिलाड़ी जहां डोपिंग के आरोपों में फंस रहे हैं, तो वही दूसरी तरफ देखा जाए, तो भारत इस बार रियो में अपना सबसे बड़ा दस्ता भेज जा रहा है। पिछले ओलंपिक में 6 पदक जीतने वाली टीम इंडिया को आस होगी कि इस बार संख्या दोहरे अंको में जाए। हम आपको बताते हैं कि कौन हैं वो दस खिलाड़ी जो देश के लिए मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।

ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक

Players Who Can Win Medals For India in Olympics
सानिया और बोपन्ना - फोटो : getty
सानिया मिर्जा – रोहन बोपन्ना – लिएंडर पेस
टेनिस कोर्ट की बात की जाए तो मिक्स्ड डबल्स में सानिया और बोपन्ना और मेंस डबल्स में पेस और बोपन्ना की जोड़ी से भारत की काफी उम्मीदें हैं। सानिया वर्ल्ड नंबर हैं और बोपन्ना भी टॉप-10 में शामिल हैं। पेस के पास 25 से ज्यादा सालों का अनुभव है। इस कारण देश इनसे मेडल की आस कर सकता है।

ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक

Players Who Can Win Medals For India in Olympics
पुरुष हॉकी - फोटो : getty
पुरुष हॉकी
हाल ही में चैंपियंस ट्राफी हॉकी में दूसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम से एक बार फिर देश पदक की आस लगाए बैठा है। पीआर श्रीजेश की अगुवाई में यह टीम काफी मजबूत नजर आती है। वैसे भी भारत ने हॉकी में ही सबसे ज्यादा 8 स्वर्ण पदक जीते हैं। 1980 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी से पहली बार ओलंपिक में पदक जीतने की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक

Players Who Can Win Medals For India in Olympics
जीतू राय - फोटो : getty
जीतू राय – अभिनव बिंद्रा
10 मीटर एयर पिस्टल में वर्ल्ड नंबर वन जीतू राय से उम्मीद है कि वो सोने पर निशाना लगाएंगे। शूटिंग में भारत को पदक की बहुत बड़ी उम्मीद है। इसके अलावा देश को 2008 में गोल्ड मेडल दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा से भी उम्मीद की जा सकती है कि वो एक बार फिर अपना कारनामा दोहराएंगे।
विज्ञापन

ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक

Players Who Can Win Medals For India in Olympics
हीना सिद्धू - फोटो : getty
हीना सिद्धू
वर्ल्ड रैंकिंग में पहला स्थान पाने वाली देश की पहली पिस्टल शूटर हीना सिद्धू से भी पदक की आस की जा सकती है। तमाम बड़े खेलों में गोल्ड जीतने वाली सिद्धू की भी इच्छा होगी कि वो अपनी मेडल लिस्ट में ओलंपिक पदक भी शामिल करें। सिद्धू 2014 से ही 10 मीटर एयर पिस्टल में वर्ल्ड नंबर वन बनी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed