2014 में रोहित शर्मा ने ईडन गार्डन्स में वनडे क्रिकेट का नया इतिहास लिखा। रोहित न केवल वनडे में 2 दोहरे शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने, बल्कि उन्होंने सबसे बड़े निजी स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों पारी खेली, जो इतिहास में अमर बन गई।
तो ये बल्लेबाज तोड़ सकता है रोहित शर्मा के 264 रनों का रिकॉर्ड...
2 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : getty
हालांकि अब सवाल उठता है कि रोहित का रिकॉर्ड कौन तोड़ सकता है। एक दिवसीय क्रिकेट में ऐसा कई बार हुआ है कि रोहित का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर पहुंच गया था, मगर कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया। हालांकि मौजूदा क्रिकेट के स्तर को देखते हुए इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना नामुमकिन नजर भी नहीं आता। आइए जानते हैं कि कौन खिलाड़ी तोड़ सकते हैं, रोहित का रिकॉर्ड:
तो ये बल्लेबाज तोड़ सकता है रोहित शर्मा के 264 रनों का रिकॉर्ड...
3 of 7
डेविड वॉर्नर
- फोटो : getty
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर अगर अपने शबाब पर हों, तो उनसे खतरनाक शायद ही कोई दूसरा बल्लेबाज हो। ऑस्ट्रेलिया के इस ओपनर के पास वो आक्रमकता और शैली है, जो बड़े-बड़े गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा कर दे। वर्ल्ड कप 2015 में 178 रनों की पारी खेलने वाले वॉर्नर अगर 50 ओवर टिक जाएं, तो रोहित के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं।
तो ये बल्लेबाज तोड़ सकता है रोहित शर्मा के 264 रनों का रिकॉर्ड...
4 of 7
क्विंटन डी कॉक
- फोटो : getty
क्विंटन डि कॉक
काफी कम समय में वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाले क्विंटन डि कॉक विश्व क्रिकेट के दिग्गजों में शुमार हैं। 67 मैचों में 44.76 की औसत से 3000 से अधिक रन बना चुके डि कॉक बांए हाथ से खेलते है। डि कॉक अब तक 11 शतक और 8 अर्धशतक बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 113 बॉल में 178 बनाने वाले डि कॉक आने वाले टाइम में तहलका मचाने का दमखम रखते हैं।
तो ये बल्लेबाज तोड़ सकता है रोहित शर्मा के 264 रनों का रिकॉर्ड...
5 of 7
मार्टिन गप्टिल
- फोटो : getty
मार्टिन गप्टिल
न्यूजीलैंड क्रिकेट की रीढ माने जाने वाले गुप्टिल सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। 10 शतकों की बदौलत 5000 वनडे रनों के करीब पहुंच चुके गप्टिल ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 189 रनों की पारी खेली। उसके बाद विश्व कप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रनों की पारी ने दिखा दिया कि वो किस स्तर के बल्लेबाज हैं। हालांकि गप्टिल सिर्फ 27 रनों से रोहित का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।