फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगारुओं को चुभ रही टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, आखिरी दिन के लिए बनाया खास प्लान

Sun, 06 Jan 2019 04:38 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
peter handscomb says we will play for draw on final day of sydney test
aus vs ind

ऑस्ट्रेलिया को फालोआन देने के बाद टेस्ट सीरीज में भारत की जीत लगभग पक्की हो गयी है लेकिन पीटर हैंड्सकोंब ने रविवार को कहा कि सोमवार को चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन उनकी टीम आत्मसम्मान के लिए ड्रॉ कराने की कोशिश करेगी।



ऑस्ट्रेलिया को घरेलू मैच में 31 साल बाद पहली बार फालोआन का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। हैंड्सकोंब ने बारिश से प्रभावित चौथे दिन के खेल के बाद कहा कि उनके पास मैच ड्रॉ करने का अच्छा मौका है जिससे भारत की बढ़त को 2-1 पर रोक सकते है।

peter handscomb says we will play for draw on final day of sydney test
AUS v IND

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने के समय दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिये। बारिश और खराब रोशनी के कारण चौथे दिन सिर्फ 25.2 ओवर का खेल हो सका। हैंड्सकोंब ने कहा, 'हम कल मैच ड्रॉ करने के लिए खेलेंगे और इसके बाद आकलन करने की कोशिश करेंगे की हमें कहा सुधार करना है और टीम को किस तरह एकजुट होना है। बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमें पता है कि अगर कल का दिन निकाल लेते हैं तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा। हम अपने देश और दुनिया को दिखा सकते हैं कि हम एक अच्छी टीम बनने से ज्यादा दूर नहीं है।'

peter handscomb says we will play for draw on final day of sydney test
कुलदीप यादव

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (99 रन देकर पांच विकेट) ने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहले ही टेस्ट में पांच विकेट चटकाए जिससे मेजबान टीम पहली पारी में 300 रन पर सिमट गई। कुलदीप ने टेस्ट में दूसरी बार पांच या उससे अधिक विकेट चटकाए है। हैंड्सकोंब ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में कुलदीप और जसप्रीत बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
peter handscomb says we will play for draw on final day of sydney test
पीटर हैंड्सकॉम्ब - फोटो : ESPN

उन्होंने कहा, 'जाहिर है दोनों अपने क्षेत्र में विश्व स्तरीय गेंदबाज है। बुमराह 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं और सटीक लाइन एवं लेंथ से उनका सामना करना काफी मुश्किल हो जाता है। वह गेंद को दोनों ओर स्विंग करा सकते हैं जो ऐेसे एक्शन के साथ उन्हें प्रभावशाली बनाता है।

विज्ञापन
peter handscomb says we will play for draw on final day of sydney test
pater handscomb

हैंड्सकोंब ने कहा, 'कुलदीप भी काफी प्रभावशाली है। वह सटीक हैं और उन पर हावी होना मुश्किल है। वह जिस रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, उससे आगे बढ़कर खेलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने पैर के निशान का सही तरीके से इस्तेमाल किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed