फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीबी ने कहा- BCCI करे  MoU का सम्मान तभी वर्ल्ड लीग में खेलेगा पाकिस्तान  

Wed, 18 Oct 2017 09:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 18 Oct 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
PCB said, Pakistan won't take part in ICC leagues if bcci don't honour MoU
-

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि वह आईसीसी की टेस्ट और वन-डे लीग का हिस्सा तभी बनेगा जब बीसीसीआई द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए इन दोनों देशों के बोर्ड के बीच 2014 में हुए समझौते पत्र (एमओयू) का सम्मान करेगा। 


 

PCB said, Pakistan won't take part in ICC leagues if bcci don't honour MoU
नजम सेठी - फोटो : Cricfrenzy.com

इस मामले में पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने लाहौर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'पीसीबी वर्ल्‍ड टेस्ट और वन-डे लीग में भाग लेने के लिए दस्तावेज पर तभी साइन करेगा जब भारत दोनों बोर्ड के बीच हुए समझौते के अनुसार पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने की शर्तों को पूरा करेगा।'
 

PCB said, Pakistan won't take part in ICC leagues if bcci don't honour MoU
नजम सेठी

ऑकलैंड में आईसीसी बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि पाकिस्तान की नई आईसीसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी शर्तों पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PCB said, Pakistan won't take part in ICC leagues if bcci don't honour MoU
आईसीसी

गौरतलब है कि आईसीसी ने ऑकलैंड में हुई बैठक के बाद घोषणा की थी कि 9 टीमें वर्ल्‍ड टेस्ट लीग में भाग लेंगी जिसकी शुरुआत 2019 वर्ल्‍ड कप के बाद होगी। 

विज्ञापन
PCB said, Pakistan won't take part in ICC leagues if bcci don't honour MoU

बता दें कि इसके अंतर्गत प्रत्येक टीम दो साल में घरेलू और विदेशी सरजमीं के आधार पर 6 सीरीज खेलेंगी। इसी तरह से वन-डे लीग में 13 टीमें शामिल होंगी और प्रत्येक टीम को दो साल में 8 सीरीज खेलनी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed