एशिया कप 2023 में बारिश की वजह से कई मैच बाधित रहे हैं। भारत-पाकिस्तान महामुकाबला तो बारिश से धुल गया। दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर्स को इससे नुकसान हुआ है। ऐसे में अब मैचों को श्रीलंका से बाहर ले जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस बार एशिया कप हाईब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है। चार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान को मिली, जबकि फाइनल समेत नौ मैचों की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी। हालांकि, बारिश की वजह से श्रीलंका में मैचों का होना मुश्किल नजर आ रहा है। भारत-नेपाल के बीच मैच में भी बारिश की वजह से कई बार रोकना पड़ा।
रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला लाहौर पहुंचे
2 of 4
पाकिस्तान पहुंचे बीसीसीआई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला दो दिवसीय दौरे पर लाहौर पहुंचे। उसी दिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ से बारिश के कारण मैचों को शिफ्ट करने को सेतक बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ उनकी बातचीत के बारे में पूछा गया। उन्होंने बस इतना ही जवाब दिया- इसके बारे में विचार किया जा रहा है।
मैच शिफ्ट करने पर हो रहा विचार
3 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान मैच बारिश से धुल गया
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) एशिया कप के सुपर फोर मैचों के आयोजन स्थल में बदलाव पर विचार कर रही है। पांच सुपर फोर मैच और फाइनल नौ सितंबर को कोलंबो में निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, मौसम में सुधार की गुंजाइश नहीं दिख रही है। इसी मामले में एसीसी फिलहाल वेन्यू बदलने को लेकर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और टूर्नामेंट मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ चर्चा में लगा हुआ है।
छह टीमों को भी दी गई जानकारी
4 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एसीसीसी तीन स्थानों पर बचे हुए मैचों को कराने पर विचार कर रहा है। इनमें दांबुला और हंबनटोटा के मैदान शामिल हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही छह टीमों को आयोजन स्थल में संभावित बदलाव के बारे में भी सूचित कर दिया गया है। पल्लेकल इस समय एशिया कप लीग मैचों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन यहां भी बारिश की संभावना काफी ज्यादा है। भारत-पाकिस्तान का मैच पल्लेकल में ही खेला गया था। दांबुला पल्लेकल से लगभग 70 किलोमीटर दूर है और वहां बारिश की संभावना बहुत कम है।