फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार के बाद पाकिस्तान में हंगामा, सरफराज को कप्तानी से हटाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पेश

Thu, 10 Oct 2019 08:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 10 Oct 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Leader Submits Resolution To Remove Sarfaraz Ahmed From Captaincy
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका की एक तरह से बी क्रिकेट टीम के हाथों टी-20 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद हंगामा मचा है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का मामला वहां की विधानसभा  तक पहुंच गया है। श्रीलंका से हार के बाद खिलाड़ियों से लेकर कोच मिसबाह उल हक तक, सभी आलोचनाओं के केंद्र में हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में एक प्रस्ताव सौंपा गया है, जिसमें सरफराज अहमद को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटाने की मांग की गई है।

Pakistan Leader Submits Resolution To Remove Sarfaraz Ahmed From Captaincy
सरफराज अहमद - फोटो : Getty

प्रस्ताव मुस्लिम लीग-नवाज के विधायक मलिक इकबाल जहीर ने पेस किया है। इसमें कहा गया है कि पंजाब विधानसभा श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में पाकिस्तान के सफाए पर गहरे अफसोस और गुस्से का इजहार करती है। इसके बाद प्रस्ताव में लिखा गया है कि, टी-20 फॉर्मेट की नंबर एक टीम पाकिस्तान अपने से कहीं कम रैंकिंग वाली टीम से हार गई। इस हार के कारण पाकिस्तानी कौम में गम और गुस्सा है।

Pakistan Leader Submits Resolution To Remove Sarfaraz Ahmed From Captaincy
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : social media
इस प्रस्ताव में मांग की गई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख श्रीलंका के हाथों मिली इस एकतरफा हार की जांच कराएं। साथ ही अब सरफराज को क्रिकेट टीम के कप्तान पद से तुरंत हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Leader Submits Resolution To Remove Sarfaraz Ahmed From Captaincy
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : social media

मालूम हो कि एंजलो मैथ्यूज जैसे दस सीनियर खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों की टीम पाकिस्तान भेजी। एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तीन टी-20 मैचों की सीरीज के सभी मैच जीतकर इस टीम ने सभी को हैरान कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed