आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने सात विकेट से जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में वापसी की। पाकिस्तान की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 46 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, इस पारी से ज्यादा चर्चा रिजवान के उस बयान की हो रही है, जो उन्होंने मैच के बाद दिया। रिजवान ने मैच के बाद विराट कोहली की तारीफ की और उनका उदाहरण देते हुए बताया कि टी20 क्रिकेट में औसत क्यों मायने नहीं रखता है और बताया कि क्यों स्थिति के मुताबिक खेलने से ही आप मैच जीत सकते हैं।
2 of 4
फखर जमान और मोहम्मद रिजवान
- फोटो : PCB Twitter
रिजवान बने प्लेयर ऑफ द मैच
दरअसल, रिजवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। मैच के बाद जब उन्हें अवॉर्ड दिया गया, तब उन्होंने कहा- यदि आप पूरे मैच को देखें तो आयरलैंड ने सच में अच्छा खेल दिखाया। इसलिए उन्हें श्रेय देना होगा। 194 रन का पीछा करना आसान नहीं है क्योंकि आयरलैंड परिस्थितियों को जानता है और उन्होंने शुरू में ही हमें महत्वपूर्ण झटके दिए, लेकिन मैंने और फखर जमान ने आक्रमण करने का फैसला किया। यही कारण है कि हम सफल रहे। जब हम हारते हैं तो आप हमेशा दबाव महसूस करते हैं।
कोहली को लेकर क्या बोले रिजवान?
यह पूछे जाने पर कि वह और विराट ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो खिलाड़ी हैं, जिनका औसत 50 से ऊपर है? इस पर रिजवान ने कहा- मैं अपने नंबरों को नहीं देखता। अगर आप औसत को देखते हैं, तो आप एक औसत खिलाड़ी हैं। अगर मैच की स्थिति और परिस्थितियों पर नजर डालें तो यह बेहतर है। कोहली के बारे में यही कहूंगा कि वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं और हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं उनका सम्मान करता हूं।
4 of 4
आयरलैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PCB/twitter
पाकिस्तान-आयरलैंड दूसरे टी20 में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो आयरलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 193 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 16.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयरलैंड की ओर से लोर्कन टकर ने 34 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली थी। वहीं, हैरी टेक्टर ने 32 रन और कर्टिस कैंफर ने 22 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए, जबकि अब्बास अफरीदी को दो विकेट मिले।
वहीं, पाकिस्तान की ओर से रिजवान के अलावा फखर जमान ने 40 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी हुई। आजम खान 10 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 30 रन की नाबाद पारी खेली। सीरीज का पहला मैच आयरलैंड ने पांच विकेट से जीता था। इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 14 मई को खेला जाएगा।