पाकिस्तान क्रिकेट टीम खराब दौर से गुजर रही है। उसे बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा टेस्ट फिलहाल जारी है, लेकिन टीम को बाबर आजम के फॉर्म में नहीं होने का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाबर पिछले एक साल से टेस्ट में खराब फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने पिछली बार दिसंबर 2022 में था टेस्ट में कोई शतक लगाया था। तब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रन बनाए थे। इस मैच के बाद से वह अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। बाबर ने अपनी पिछली 15 पारियों में केवल 320 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके खराब प्रदर्शन ने टीम को बहुत नुकसान पहुंचाया है और इस वजह से उन्हें फैंस और पूर्व क्रिकेटरों से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। स्टार बल्लेबाज की चल रही आलोचना के बीच पाकिस्तान के ऑलराउंडर सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया और बाबर का समर्थन किया है।
2 of 3
सलमान अली आगा
- फोटो : Twitter
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दो पारियों में बाबर ने 0 और 22 रन बनाए थे। सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को उनकी विफलता के लिए जमकर लताड़ा था। आगा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'बाबर आजम विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। एक क्रिकेटर के रूप में आप इस तरह के दौर से गुजरते हैं। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में लगातार रन बनाए हैं। जल्द ही हम उन्हें फिर से पाकिस्तान के लिए बड़े रन बनाते हुए देखेंगे।' आगा ने कहा कि आलोचकों को बाकी टीम पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि टीम के खराब प्रदर्शन के लिए सिर्फ एक खिलाड़ी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
3 of 3
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम
- फोटो : ICC/T20 World Cup
उन्होंने कहा, 'एक क्रिकेटर के तौर पर आपकी जिंदगी में ऐसे दौर आते हैं। टीम में 10 अन्य खिलाड़ी हैं, इसलिए बाकियों पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर वह संघर्ष कर रहे हैं तो ठीक है। वह बहुत जल्द बड़े स्कोर बनाएंगे और फॉर्म में लौटेंगे।' बांग्लादेश ने इस महीने की शुरुआत में दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया था। यह पाकिस्तान पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत थी। बांग्ला टाइगर्स ने शान मसूद एंड कंपनी को 10 विकेट से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी जीत दर्ज की थी।