इस साल बिर बैश में काले बल्ले से खेलकर सनसनी मचाने वाले आंद्रे रसेल को एक बार फिर काले बल्ले के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। लेकिन इसके लिए आयोजकों ने उनके ऊपर शर्त लगा दी है। इन शर्तों का पालन करने के बाद ही वो दोबारा काले बल्ले का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के पहले मैच में रसेल ने काले बल्ले का इस्तेमाल किया था। इसके लिए उन्होंने पहले आयोजकों से अनुमति ले ली थी, लेकिन बाद में दी गई अनुमति वापस ले ली गई।
इन शर्तों के बाद रसेल को फिर मिली काले बल्ले से खेलने की अनुमति
लेकिन उन्हें दोबारा इस शर्त पर बल्ले के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है कि बल्ले के रंग गेंदपर न लगे। इसके लिए बल्ले के उपर ट्रांसपेरेंट लेमिनेशन किया जाए। रसेल ने बल्ले के निर्माताओं से ऐसा करने को कहा और उन्होंने उनकी बात मान ली है और बल्ले में नियमों के अनुरूप बदलाव कर दिए गए। आयोजकों का कहना है कि बैट के ऊपर क्लियर लैमिनेट कवर लगा दिया गया है। ऐसा करने से आईसीसी के नियमों के अनुरूप रंगीन बल्ला गेंद के रंग को प्रभावित नहीं करेगा। हम इस बात से संतुष्ट हो गए हैं कि इससे खेल के नियमों का किसी प्रकार उल्लंघन नहीं होता है।
इन शर्तों के बाद रसेल को फिर मिली काले बल्ले से खेलने की अनुमति
बिग बैश लीग में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अनुमति के साथ खिलाड़ी रंगीन बल्लों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रंग या तो काला हो या टीम की जर्सी के प्राथमिक रंग के अनुरूप हो। पिछले सीजन में भी वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने गोल्डन(सुनहरे) कलर के बल्ले का इस्तेमाल किया था। रसेल के काले बल्ले की तरह उसका निर्माण भी स्पार्टन कंपनी ने किया था। उस बल्ले को लेकर भी विवाद हुआ था।