फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रॉस टेलर ने रचा इतिहास, बने न्यूजीलैंड के सबसे बड़े टेस्ट बल्लेबाज, तोड़ा फ्लेमिंग का रिकॉर्ड

Mon, 06 Jan 2020 01:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 06 Jan 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
NZvAUS: Ross Taylor becomes New Zealand leading run scorer in Test cricket
रॉस टेलर - फोटो : फॉक्स स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया ने भले ही टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया हो, लेकिन अनुभवी कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने इतिहास रच दिया। सिडनी में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दौरान रॉस टेलर न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, 35 वर्षीय इस बल्लेबाज ने अपने पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ा।

NZvAUS: Ross Taylor becomes New Zealand leading run scorer in Test cricket
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के 7172 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह कमाल कर दिखाया। अपने देश के लिए 99वां टेस्ट मैच खेलने उतरे टेलर ने 174 पारियों में 46.28 की औसत से कुल 7174 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट मैचों में उनके नाम तीन दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड है।

NZvAUS: Ross Taylor becomes New Zealand leading run scorer in Test cricket
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर

टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब रॉस टेलर के नाम हो गया है। 99 टेस्ट में उनके नाम 7174 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर 7172 रन के साथ स्टीफन फ्लेमिंग हैं। पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम 6453 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। फिर केन विलियमसन और मार्टिन क्रो का नंबर आता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
NZvAUS: Ross Taylor becomes New Zealand leading run scorer in Test cricket
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर

35 साल के टेलर ने 99वें टेस्ट मैच में 7174वां रन बनाते हुए न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इस मैच से पहले फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से वह 21 रन दूर थे। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर तीन रन हासिल करने के साथ ही उन्होंने फ्लेमिंग से सबसे ज्यादा टेस्ट रन को पीछे छोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed