फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nitish Rana awaits that one call, Ready for international cricket

तैयारी: KKR का यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाने को तैयार, सिर्फ एक कॉल का इंतजार

Tue, 18 May 2021 07:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 07:45 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं और उन्हें जुलाई में श्रीलंका दौरे पर मौका मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Nitish Rana awaits that one call, Ready for international cricket
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : @IPL

विस्तार

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं और उन्हें जुलाई में श्रीलंका दौरे पर मौका मिलने की उम्मीद है। बता दें कि जुलाई में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है।  

विज्ञापन


नीतिश ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरे दिमाग में यह है कि मेरा नाम टीम में होना चाहिए। मैं उसके लिए तैयार हूं क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि चयन होगा। आप मेरा रिकॉर्ड देखें तो पिछले तीन साल में सीमित ओवरों के क्रिकेट में मैने अच्छा प्रदर्शन किया है । मुझे लगता है कि आज नहीं तो कल इसका फल जरूर मिलेगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हूं ।मैं उसका इंतजार कर रहा हूं। वो कहते हैं ना कि एक कॉल दूर हूं तो बस मैं उसी कॉल का इंतजार कर रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो पिछले तीन चार साल से शुरुआत अच्छी होती है लेकिन बीच के सत्र में दो तीन पारियां खराब होती है और फिर आखिर में एक दो पारी अच्छी होती है। इसलिए कुल रन 330-400 के आसपास रहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Nitish Rana awaits that one call, Ready for international cricket
नितीश राणा

उन्होंने कहा, 'हमें इस सत्र में ब्रेक मिला है तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि दुखी होऊं या खुश। मैं दुखी हूं क्योंकि मैने काफी मेहनत की थी और यह परखने का समय था कि वह कारगर साबित हुई या नहीं। लेकिन अब मैं इसे ऐसे देख रहा हूं कि ब्रेक मिला है और नये सत्र में तरोताजा होकर उतर सकते हैं।' बता दें कि राणा ने 38 प्रथम श्रेणी मैचों में 2266 रन बनाए हैं और उनका औसत 40 का रहा है। इसके अलावा आईपीएल के निलंबित सत्र में सात मैचों में 201 रन बनाए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed