फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

52 साल से वेलिंग्टन नहीं जीत पाया है भारत, इतिहास दोहराने से चूके विराट कोहली

Mon, 24 Feb 2020 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 24 Feb 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
New Zealand vs India: team India could not end a 52-year drought in Wellington
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड ने सोमवार को वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही कीवी टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच 29 फरवरी से शुरू होगा। 


 

New Zealand vs India: team India could not end a 52-year drought in Wellington
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वेलिंग्टन टेस्ट हारने के साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली 52 साल के पुराने इतिहास को दोहराने में असफल रहे। वैसे भी इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अभी तक 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें पांच में उसे जीत और नौ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

New Zealand vs India: team India could not end a 52-year drought in Wellington
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले वेलिंग्टन के मैदान पर भारतीय टीम को 52 साल से जीत का इंतजार था। मगर इस इंतजार पर कीवी टीम ने एक बार फिर पानी फेर दिया। बता दें कि वेलिंग्टन में टीम इंडिया ने मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में साल 1968 में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand vs India: team India could not end a 52-year drought in Wellington
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मंसूर अली खान के बाद कोई भी कप्तान इस मैदान पर भारतीय टीम को टेस्ट में जीत नहीं दिल सके। ऐसे में 'रनमशीन' के नाम से मशहूर विराट के पास वेलिंग्टन टेस्ट जीतने का मौका था, मगर कामयाब नहीं हो सके। इस मैच के दोनों पारियों में विराट का बल्ला खामोश रहा। पहले पारी में विराट ने दो और दूसरी पारी में 19 रनों का योगदान दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed