फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड में खराब प्रदर्शन पर बोले कप्तान कोहली, मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं

Mon, 24 Feb 2020 03:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 24 Feb 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ I am playing well and absolutely fine says captain virat kohli after poor performance
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के हाथों पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की खूब आलोचना हो रही है। वेलिंग्टन में विराट के नेतृत्व वाली टीम को एकतरफा मुकाबले में मात्र साढ़े तीन दिन में ही दस विकेटों से हार का सामना करना पड़ा।

IND vs NZ I am playing well and absolutely fine says captain virat kohli after poor performance
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

वहीं टीम के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन भी क्रिकेट फैंस को नागवार गुजरा। हालांकि इस मामले में खुद कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर मात्र 21 रन बनाए। पूरे दौरे पर विराट का प्रदर्शन उनकी छवि के अनुरूप नहीं रहा और वे कभी भी फॉर्म में नहीं दिखे।

IND vs NZ I am playing well and absolutely fine says captain virat kohli after poor performance
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

यही कारण है कि अब विराट के फॉर्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि खुद विराट कोहली ने इससे इनकार कर दिया है। विराट ने अपने प्रदर्शन पर कहा कि वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अच्छे लय में हैं। 31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि हर समय चीजें प्लान के तहत नहीं होती और ऐसे में इसके बारे में ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ I am playing well and absolutely fine says captain virat kohli after poor performance
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

कोहली ने कहा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मुझे लगता है कि बार आपका स्कोर आपकी बल्लेबाजी के बारे में नहीं बता पाते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जब आप लंबे समय तक अत्याधिक मैच खेलते हैं तब उस वक्त आपकी कुछ पारियां खराब हो जाती हैं।

बता दें कि विराट ने न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक नौ पारियों में मात्र 201 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed