फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: मुंबई इंडियंस की क्या है ताकत और कमजोरी, चौथे खिताब पर होगी नजर

Sat, 16 Mar 2019 04:16 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 16 Mar 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians strength and weaknessess for ipl 2019
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस दुनिया हिलाने को तैयार है। आईपीएल-12 में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की कोशिश चौथी बार खिताब जीतने की होगी। मुंबई ने पिछले साल आईपीएल नीलामी में युवराज सिंह और लसिथ मलिंगा जैसे धाकड़ क्रिकेटरों को अपने साथ जोड़ा। पता हो कि मलिंगा एक सीजन में गेंदबाजी कोच की भूमिका अदा करने के बाद दोबारा खिलाड़ी बनकर टीम में लौटे हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने कई युवाओं को भी शामिल करके अपनी ताकत बढ़ाई है।

mumbai indians strength and weaknessess for ipl 2019
mumbai indians

हालांकि, टीम में कुछ कमियां भी है, जिसे जल्द ही दूर करके मुंबई खिताब का प्रबल दावेदार बनना चाहेगा। चलिए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस की क्या ताकत और कमजोरियां हैंः

mumbai indians strength and weaknessess for ipl 2019
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस की ताकत- इस टीम की सबसे बड़ी ताकत भारतीय बल्लेबाज हैं। 'हिटमैन' रोहित शर्मा जिस दिन अपने रंग में हो तो टी-20 में भी 150+ बनाने का माद्दा रखते हैं। सूर्यकुमार यादव, इशान किशन की जोड़ी ने पिछले साल जमकर धूम मचाई थी। इस बार तो युवराज सिंह जैसे हार्ड हिटर भी टीम का हिस्सा है। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भी इस टीम की बल्लेबाजी को गहराई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai indians strength and weaknessess for ipl 2019
pollard

# मुंबई इंडियंस की लोअर ऑर्डर बल्लेबाजी का भी कोई मुकाबला नहीं। हार्दिक-क्रुणाल गेंद के साथ-साथ छठे और सातवें नंबर पर भी बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं। किरोन पोलार्ड और बेन कटिंग ऐसे ऑलराउंडर्स हैं, जिन्हें हर टीम अपने साथ जोड़ना चाहेगी। टी-20 के डेथ ओवर्स में ये चारों खिलाड़ी 10 से ज्यादा के रनरेट से खेलते हैं।

विज्ञापन
mumbai indians strength and weaknessess for ipl 2019
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL

# मुंबई इंडियंस के पास आईपीएल की सबसे बेहतरीन पेस ब्रिगेड है। भारत के सबसे बेहतरीन बॉलर जसप्रीत बुमराह, कीवी एडम मिलने, ऑस्ट्रेलियाई जेसन बेहरनडॉर्फ के साथ श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा किसी भी टीम की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। मिचेल मैक्लेनाघन शायद पूरे सत्र टीम का हिस्सा न रह पाए, लेकिन भारतीय गेंदबाज बरिंदर सरन टीम के लिए अहम किरदार निभा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed