ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने दिनेश कार्तिक की जगह टीम में युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत को जग दी है। कार्तिक की जगह पंत को टीम में शामिल करने की वजह के पीछे का खुलासा भी मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने शुक्रवार को टीम में ऋषभ पंत को चुने जाने का समर्थन किया है। ऐसे में चयनकर्ता चाहते हैं कि विश्व कप से पहले पंत को कुछ और मौके मिलने चाहिए। बता दें कि पंत ने अपना वन-डे वन-डे साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
3 of 5
RISHABH PANT DINESH KARTHIK
प्रसाद ने कहा, 'हमने इस बात को ध्यान में रखते हुए पंत को टीम में शामिल किया क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और हम टीम प्रबंधन के साथ चर्चा करने वाले हैं। हम पंत के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी स्थान तलाशने की कोशिश करेंगे और बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ बाएं-दाएं संयोजन का फायदा उठाएंगे।'
मुख्य चयनकर्ता ने सिद्धार्थ कौल को लेकर कहा, 'कौल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वह योजना का हिस्सा हैं।' इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 31 रन पर पांच विकेट लेकर इंडिया-ए की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को उनके इस शानदार प्रदर्शन का फल मिला है और उन्हें पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
प्रसाद ने कहा, 'हम बैक अप स्पिनर के रूप में मयंक को देख रहे हैं। इसलिए हमने उन्हें पहले भारत-ए टीम में रखा और उन्होंने हाल ही में दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट लिए।'