{"_id":"5bbb41a4867a556a35518842","slug":"msd-conveyanced-rohit-sharma-to-let-khaleel-ahmed-hold-in-asia-cup-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशिया कप की ट्रॉफी उठा बेहद भावुक हुए थे अहमद, रोहित नहीं इस क्रिकेटर ने तैयार की थी प्लानिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप की ट्रॉफी उठा बेहद भावुक हुए थे अहमद, रोहित नहीं इस क्रिकेटर ने तैयार की थी प्लानिंग
Mon, 08 Oct 2018 05:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
asia cup 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को रौंदकर एशिया कप 2018 का खिताब अपने नाम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सातवीं बार एशिया कप की चैंपियन बनी।
2 of 5
खलील अहमद
बांग्लादेश के फाइनल जीतने के बाद जब ट्रॉफी उठाने की बारी आई तो कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रॉफी अपने सबसे युवा गेंदबाज खलील अहमद को पकड़ा दी। इस बात को कई दिन गुजर जाने के बाद अब इस नए सितारे ने खुद इस बात का खुलासा किया है किसके कहने पर यह सब हुआ था।
3 of 5
ms dhoni afghanistan
20 वर्षीय खलील अहमद ने बताया , 'मुझे ट्रॉफी थमाने का फैसला किसी और का नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का था। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी ने ही कप्तान रोहित को ऐसा करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Khaleel Ahmed
खलील ने बताया, 'धोनी भाई ने रोहित शर्मा से विनिंग मोमेंट पर मुझे ट्रॉफी देने के लिए कहा। मैं सबसे युवा खिलाड़ी था और मुझे पहले बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने का मौका मिला। ये मेरे लिए यादगार अनुभव था। उस वक्त मैं भावुक हो गया था और उस पल को कभी नहीं भूलूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Khaleel Ahmed
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मौका पाने वाले खलील ने इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले। हांगकांग के खिलाफ अपने करियर के पहले मुकाबले में उन्होने 48 रन देकर 3 विकेट चटकाए। तो वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 45 रन देकर 1 अहम विकेट हासिल झटका।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।