{"_id":"5a99662f4f1c1b0d658b532f","slug":"ms-dhonis-experience-can-not-bought-aur-sold-at-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी के अनुभव और भविष्य के बारे में रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी के अनुभव और भविष्य के बारे में रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान
Fri, 02 Mar 2018 08:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें किसी परिचय की जरुरत नहीं है। 2004 में डेब्यू करने के बाद से धोनी ने कई मौकों पर अपने आप को साबित किया और वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर का टैग हासिल किया। हाल ही में धोनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने खुलकर अपने पूर्व कप्तान का समर्थन किया।
2 of 5
एमएस धोनी और रवि शास्त्री
- फोटो : twitter
वेस्टइंडीज दौरे के बाद से धोनी को अब पारी एंकर करने के लिए जाना जाने लगा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी20 इंटरनेशनल सीरीज में इस बात को अच्छे से साबित भी किया। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री भी धोनी के कड़े समर्थक हैं और उन्होंने कहा है कि पूर्व कप्तान का अनुभव न तो खरीदा जा सकता है और न ही बाजार में बेचा जा सकता है।
3 of 5
MS Dhoni
रवि शास्त्री के हवाले से कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'मैं पहले भी कह चुका हूं कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं हैं। इसे न तो बाजार में खरीदा और न ही बेचा जा सकता है।' शास्त्री ने साथ ही कहा कि धोनी वन-डे क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक के रूप में क्रिकेट से विदाई लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : BCCI
शास्त्री ने कहा, 'धोनी वन-डे क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक कहलाएगा क्योंकि वह गजब हैं। धोनी के पास अपार अनुभव हैं और उनकी फिटनेस का स्तर भी लाजवाब है।' धोनी की भूमिका भले ही अब मैच फिनिशर से बदलकर एंकर की हो चुकी हो, लेकिन शास्त्री का मानना है कि पूर्व कप्तान ने अंतिम ओवरों में जैसा प्रदर्शन करके अपनी जगह स्थापित की है, शायद ही कोई वैसी बल्लेबाजी कर पाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
हेड कोच ने कहा, 'जब आपके पास धोनी जैसा खिलाड़ी हो, जो पांचवें, छठे या सातवें नंबर पर खेलने आता हो तो आपको पता है कि यह बड़ा फर्क पैदा करता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।