क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्टर्स के बीच स्पेशल कनेक्शन है। खिलाड़ियों और बॉलीवुड एक्ट्रेस के अफेयर्स की चर्चाएं होती रही हैं और अब टॉप एक्टर्स भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हैं। ऐसे ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान के बीच की दोस्ती चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
एमएस धोनी ने निभाई सलमान खान से अपनी दोस्ती, वीडियो में देखिए पत्नी साक्षी के साथ कहां पहुंच गए माही
दोनों को कई मौकों पर एकसाथ देखा गया और इस सप्ताह की शुरुआत में धोनी ने दोस्ती निभाई व पत्नी साक्षी के साथ यहां पहुंच गए। अगली स्लाइड में देखिए कि वह सलमान खान की दोस्ती के खातिर कहां पहुंचेः
सलमान खान की नई फिल्म रेस-3 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म रिलीज से एक दिन पहले स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ शामिल हुए। दरअसल, माही बीसीसीआई के अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे थे। यही नहीं, धोनी और साक्षी ने सलमान खान के घर पर डिनर भी किया।
एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का स्पेशल स्क्रीनिंग से बाहर निकलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देख बहुत खुश हो रहे हैं। माही जहां सफेद रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहने हुए नजर आए तो उनकी पत्नी ने नारंगी रंग की ड्रेस पहन रखी थी। धोनी और सलमान की दोस्ती से फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने शो दस का दम में धोनी को लेकर एक सवाल भी किया था।
Recent click photo of Dhoni and wife Sakshi at the special screening of Race 3 the biggest blockbuster of the Year surely 💗😘💞 #MSDhoni #Race3 #Race3ThisEid #2DaysToRace3 #Dhoni #Sakshidhoni pic.twitter.com/VshRpp9W9i
बहरहाल, एमएस धोनी अभी इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटने वाले हैं। टीम इंडिया पहले आयरलैंड के खिलाफ 27 और 29 जून को दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल और फिर तीन वन-डे मैचों की सीरीज खेलेगी। एमएस धोनी टीम इंडिया के प्रमुख सदस्य हैं और अगले साल वर्ल्ड कप में वह टीम के लिए अहम भूमिका अदा करते दिखेंगे।