फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: साहा-कार्तिक चमके तो धोनी-ब्रावो फेल, देखें इस सीजन कैसा रहा सबसे युवा-उम्रदराज खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Tue, 31 May 2022 05:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 31 May 2022 05:32 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में यश धुल और राजवर्धन हंगरगेकर जैसे युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन ब्रेविस और तिलक वर्मा ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। वहीं, दिनेश कार्तिक और साहा जैसे उम्रदराज खिलाड़ियों ने भी शानदार बल्लेबाजी की। 
 

विज्ञापन
MS Dhoni to Dewald brevis IPL 2022 Youngest and Oldest Players Performance
डेवाल्ड ब्रेविस, फाफ डुप्लेसिस और तिलक वर्मा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या ने शानदार कप्तानी की और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। हार्दिक की टीम में युवा और बुजुर्ग खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण था। ऋद्धिमान साहा और मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की तो साई किशोर और यश दयाल जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी टीम की जीत में योगदान दिया। हालांकि, धोनी और ब्रावो जैसे चैंपियन खिलाड़ी इस साल कुछ खास नहीं कर पाए। यहां हम इस सीजन के पांच सबसे युवा और बुजुर्ग खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं। 


आईपीएल 2022 के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ियों का प्रदर्शन 

1. एमएस धोनी (40 साल)

MS Dhoni to Dewald brevis IPL 2022 Youngest and Oldest Players Performance
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
40 साल के धोनी इस आईपीएल के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी थे। चेन्नई की टीम ने उन्हें 12 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया था। हालांकि, धोनी के लिए यह आईपीएल कुछ खास नहीं रहा। 14 मैच में धोनी ने 33.14 के औसत से 232 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 123.40 का रहा। इस सीजन धोनी के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला। वो अधिकतर मौकों पर अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके। टूर्नामेंट शुरु होने से ठीक पहले उन्होंने जडेजा को कप्तानी सौंपी, लेकिन जडेजा भी कुछ खास नहीं कर पाए। बाद में धोनी को फिर से कप्तान बनना पड़ा और चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस सीजन यह टीम नौवें स्थान पर रही। 

2. ड्वेन ब्रावो (38 साल) 

MS Dhoni to Dewald brevis IPL 2022 Youngest and Oldest Players Performance
ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI
ड्वेन ब्रावो इस सीजन के दूसरे सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी रहे। 38 साल के ब्रावो को चेन्नई ने 4.4 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ब्रावो भी इस साल अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए। अधिकतर मैचों में ब्रावो अकेले पड़ गए और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। बल्ले के साथ भी ब्रावो कोई कमाल नहीं कर सके। इस सीजन ब्रावो ने 10 मैचों में 16 विकेट झटके और उनका इकोनॉमी रेट 8.70 का रहा। अगर चेन्नई के बाकी गेंदबाज ब्रावो की मदद करते तो टीम मैच जीत सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. ऋद्धिमान साहा (37 साल)

MS Dhoni to Dewald brevis IPL 2022 Youngest and Oldest Players Performance
ऋद्धिमान साहा - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस के लिए कमाल करने वाले ऋद्धिमान साहा इस सीजन के तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। 37 साल के साहा को गुजरात टाइंटस ने 1.9 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम के साथ जोड़ा था। साहा को शुरुआत में मौका नहीं मिला, लेकिन एक बार मौका मिलने पर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। साहा ने 11 मैचों में 317 रन बनाए। उनका औसत 31.70 और स्ट्राइक रेट 122.39 का रहा। उन्होंने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी और तीन बार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके लय में लौटने से गुजरात की टीम और मजबूत हुई। 
विज्ञापन

4. फाफ डुप्लेसिस (37 साल)

MS Dhoni to Dewald brevis IPL 2022 Youngest and Oldest Players Performance
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
37 साल के फाफ डुप्लेसिस को आरसीबी की टीम ने सात करोड़ की कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। प्लेसिस को कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी गई थी। उनकी अगुआई में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरे क्वालीफायर तक पहुंची, लेकिन फाइनल नहीं जीत सकी। प्लेसिस ने इस सीजन 16 मैचों में 468 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर 96 रन रहा। उन्होंने 31.20 के औसत और 127.52 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। प्लेसिस के लिए यह सीजन बेहतरीन रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed