फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न जीत पर कोई बजाएगा ताली, न देगा कोई ऐसी गाली, यह था 'कैप्टन कूल' की जीत का फंडा

Sun, 22 Jul 2018 11:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni says I dont allow my boys to abuse any player of opponent side
dhoni virat ravi

टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत दो बार विश्व चैंपियन बना है। करीब एक दशक तक टीम की कमान संभालने वाले धोनी ने मैदान पर हमेशा अपने साथी खिलाड़ियों को संयम बनाए रखने की सलाह दी है। भरत सुंदरेशन की किताब में धोनी के बारे में खुलासा हुआ है कि उन्होंने हमेशा अपने साथी खिलाड़ियों को मां-बहन की गाली निकलाने से मना किया है।


 

ms dhoni says I dont allow my boys to abuse any player of opponent side
एमएस धोनी

बता दें कि साल 2008 में धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का पहला विदेशी दौरा था। उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने आक्रामक रवैये  के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थी। इसकी एक वजह यह भी थी कि ऑस्ट्रेलिया 1999 से लगातार तीसरी बार विश्व चैंपियन बनी थी।

ms dhoni says I dont allow my boys to abuse any player of opponent side
एमएस धोनी और टिम पेन

नंबर एक पोजीशन पर रहने का घमंड ऑस्ट्रेलिया पर इस कदर हावी था कि वो दूसरी टीम के साथ कभी ढंग से नहीं पेश आते थे। लेकिन अपने पहले ही दौरे में धोनी ने अपने खिलाड़ियों को कंगारुओं पर निजी छींटाकशी करने से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni says I dont allow my boys to abuse any player of opponent side
VIRAT DHONI

धोनी के एक करीबी दोस्त ने किताब के माध्यम से बताया, 'धोनी अपनी स्टाइल में गोली मारते हैं। धोनी का मानना था कि अगर वो अपने खिलाड़ियों को मां-बहन की गाली देने की छूट दे देते तो उनका खेल नहीं बल्कि उनकी बातें विरोधियों को परेशान करती।

विज्ञापन
ms dhoni says I dont allow my boys to abuse any player of opponent side
हरभजन सिंह और एमएस धोनी

आखिरकार धोनी की रणनीति बिल्कुल सही साबित हुई। 2008 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से वीबी सीरीज जीती। इसके बावजूद धोनी ने टीम के खिलाड़ियो को जीत का जश्न मनाने से इनकार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed