{"_id":"5b9a2c67867a557f53454a6d","slug":"ms-dhoni-reveals-why-he-stepped-down-from-captaincy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: एमएस धोनी ने इसलिए छोड़ी थी कप्तानी, लंबे समय बाद खुद बताई असली वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुलासा: एमएस धोनी ने इसलिए छोड़ी थी कप्तानी, लंबे समय बाद खुद बताई असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एमएस धोनी क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की फेहरिस्त में शामिल हैं। धोनी ने अपने चतुर दिमाग से विरोधी टीम को धूल चटाई और दुनिया ने उनके दिमाग को सलाम किया। रांची के क्रिकेटर के दिमाग का कायल क्रिकेट जगत हुआ, जो उनकी तारीफ करते नहीं थकता। हालांकि, 2017 में एमएस धोनी ने सीमित ओवर की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और विराट कोहली को उनका उत्तराधिकारी बनने का मौका दिया।
2 of 5
एमएस धोनी
धोनी के इस फैसले ने टीम इंडिया के फैंस को हैरान कर दिया। हालांकि, यह पहला मौका नहीं था जब धोनी ने अचानक ही कप्तानी छोड़ी हो। 2014 में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बीच टेस्ट सीरीज में ही कप्तानी छोड़ी और साथ ही साथ क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कह दिया। इसी के मद्देनजर धोनी ने जब सीमित ओवर की कप्तानी छोड़ी तो फैंस के मन में सवाल उठा कि वह दबाव में कप्तानी छोड़ रहे हैं या फिर कारण उनके संन्यास की तरफ इशारा कर रहा है।
3 of 5
एमएस धोनी
हाल ही में धोनी ने इन सभी दावों पर विराम लगाते हुए असली वजह बताई कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी। एक कार्यक्रम से इतर बातचीत में धोनी ने कहा, 'मैंने कप्तानी से इस्तीफा दिया क्योंकि चाहता था कि नए कप्तान को आईसीसी विश्व कप 2019 से पहले अपनी टीम तैयार करने का पर्याप्त मौका मिले। नए कप्तान को बिना समय के मजबूत टीम दे देने से कोई फायदा नहीं मिलता। मेरा मानना है कि मैंने सही समय पर कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी और विराट कोहली
एमएस धोनी से जब पूछा गया कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार की वजह क्या रही तो पूर्व महान कप्तान ने कहा, 'सीरीज शुरू होने से पहले कम अभ्यास मैच मिलने से विदेशी परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल होती है। भारतीय बल्लेबाजों को जरूरत थी कि वह ज्यादा से ज्यादा अभ्यास मैच खेलकर अपनी तैयारी बेहतर करते।'
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी
एमएस धोनी अब 15 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशिया कप से क्रिकेट एक्शन में दिखेंगे। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज में धोनी का बल्ले से प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, जिसकी वजह से उन पर संन्यास का दबाव बढ़ने लगा था। हालांकि, धोनी को कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री का पूरा समर्थन मिला और अब वह एशिया कप में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।