फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: चट्टानों से बहते झरने के नीचे नहाते नजर आए धोनी, फैंस को याद आए 'महेंद्र सिंह बाहुबली'

Sun, 12 Aug 2018 04:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni remembered his old days at a waterfall near by Ranchi
dhoni

इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे और टी-20 सीरीज समाप्त होने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जमकर छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी चट्टानों से गिरते झरने के नीचे नहाते नजर आ रहे हैं। धोनी की मस्क्यूलर बॉडी भी वीडियो में साफ दिखाई दे रही है।

MS Dhoni remembered his old days at a waterfall near by Ranchi
सेमी फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज से हारा भारत - फोटो : Getty

सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए धोनी ने लिखा, 'रांची के आस-पास तीन झरने हैं, उसके बावजूद ऐसा कुछ करने के लिए मुझे दस साल लग गए। दस साल बाद फिर से फ्री की हेड मसाज पाकर पुरानी यादें ताजा हो गईं।'

MS Dhoni remembered his old days at a waterfall near by Ranchi
dhoni instagram

इस विडिया को देखने के बाद फैंस ने कैप्टन कूल को एक नया नाम दे डाला है। दरअसल कमेंट बॉक्स में फैंस ने धोनी को बाहुबली बताया है। धोनी के एक प्रशंसक ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'बाहुबली ऑफ द वर्ल्ड'

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni remembered his old days at a waterfall near by Ranchi
अनिल कुंबले और एम एस धोनी - फोटो : File

आपको बता दें रांची से पहले धोनी चेन्नई भी गए थे, जहां उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में शिरकत की थी। धोनी ने मैच से पहले फैंस से वादा किया कि वह जल्द ही तमिल सीखेंगे। टॉस के दौरान बात करते हुए उन्होंने शुरुआत में तमिल में बात की।

विज्ञापन
MS Dhoni remembered his old days at a waterfall near by Ranchi
एमएस धोनी

इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं जब भी आईपीएल में खेलता हूं, उतनी ही बार तमिल सीखता हूं। मैंने एक बार फिर से तमिल सीखना शुरू कर दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले आईपीएल के सीजन में मैं थोड़ी बहुत तमिल सीख लूंगा।'

देखें वीडियो:
 

 

With 3 waterfalls around Ranchi, v cd do this whenever v wanted but now to do something like this after more than 10yrs brings back the good old memories.head massage for free

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed