टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। वह इन दिनों अपने परिवार के साथ देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम अंकाउट से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें धोनी जीवा के साथ बर्फ के बीच मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी साक्षी इसका वीडियो बनाते हुए कमेंट्री कर रही हैं।
VIDEO: परिवार के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं धोनी, जीवा के साथ मिलकर बनाया स्नोमैन
जीवा सिंह धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो धोनी की भी कुछ तस्वीरे शेयर की गई हैं। इस विडियो में धोनी और जीवा मिलकर स्नोमैन बना रहे हैं। लेकिन ये साफ नहीं हो पया है कि यह बर्फीली पहाड़ी वादियां आखिर कहां की हैं।
जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी और जीवा की मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं और लिखा है कि पापा के साथ मेरा पहला स्नोफॉल एक्सपीरियंस।
First snowfall experience for papa and me 🥰❤️
A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हार के बाद से धोनी ने टीम में शामिल होने के लिए खुद को उपलब्ध नहीं बताया था, जिसके बाद से वे टीम से दूरी बनाए हुए हैं। धोनी ने मैदान पर लौटने के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि जनवरी तक उनसे इस बारे में कुछ भी ना पूछा जाए। अब देखना होगा कि वह कब मैदान पर वापसी करते हैं।
Daddy Dhoni & Ziva’s little snowman is here!☃️😍 . . #Snowflakes #Dhoni #ZivaTheDiva #Dehradun
A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on