{"_id":"5b9a5b24867a557ffe03eff5","slug":"ms-dhoni-deori-temple-visit-in-jharkhand-before-asia-cup-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी ही नहीं ये खिलाड़ी भी रखते हैं ईश्वर में आस्था, 'सच्चे दरबार' से ही मिलती मिशन फतह करने की ताकत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ही नहीं ये खिलाड़ी भी रखते हैं ईश्वर में आस्था, 'सच्चे दरबार' से ही मिलती मिशन फतह करने की ताकत
Fri, 14 Sep 2018 08:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुबई में 15 सितंबर से शुरू हो रहा एशिया कप टीम इंडिया का अगला मिशन है। एशिया कप में भारत समेत पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, हॉन्गकॉन्ग और अफगानिस्तान शिरकत करेंगे। रोहित शर्मा की नेतृत्व में खेले जा रहे एशिया कप में दम दिखाने से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन स्थित देवड़ी माता के दर्शन करने पहुंचे।
धोनी जब भी यहां आते हैं माता के दर्शन के बिना कभी यहां से नहीं जाते। हालांकि धोनी के अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो ईश्वर में पूरी श्रद्धा के साथ आस्था रखते हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन खिलाड़ियों के नाम हैं...
रवि शास्त्री
2 of 7
ravi shastri
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री तिरूअनंतपुरम में होने पर हमेशा पद्मामनाथ मंदिर जाते हैं। शास्त्री इस मंदिर में उस वक्त से आते हैं जब वह टीम इंडिया के लिए खुद खेला करते थे।
सचिन तेंदुलकर
3 of 7
sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर की भगवान में आस्था से सभी वाकिफ हैं। शतक के बाद सिद्धिविनायक के दर्शन तो वे लेते ही रहते हैं शहर के बाहर जाने पर परंपरा जारी रहती है। सचिन सत्य साईं बाबा की समाधि पर पत्नी अंजलि, अपनी मां और भाई अजीत के साथ भी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह
4 of 7
yuvraj singh
युवराज सिंह पर उनकी मां शबनम का असर हमेशा दिखता है जब वे हर मनौती और पूजा के लिए मंदिर और गुरूद्वारे में उन्हें लेकर जाती हैं। हाल में ये दोनों स्वर्ण मंदिर में दिखे थे।
विज्ञापन
जहीर खान
5 of 7
zaheer khan
तेज गेंदबाज और पुणे के सफल होटल व्यवसायी जहीर खान फिल्म अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ अपनी शादी से पहले अजमेर स्थित मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने गए थे। इसके अलावा जहीर हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर भी गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।