फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों धोनी ने अपने नाम पर बने पवेलियन का उद्घाटन करने से इनकार किया?

Thu, 07 Mar 2019 01:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni deny to inaugurate pavilion in ranchi stadium
एमएस धोनी

यह सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी सरल व्यक्तित्व के धनी हैं और यही वजह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफतीसरे वनडे से पहले जेएससीए स्टेडियम में उनके नाम पर बने पवेलियन का उद्घाटन करने से विनम्रता से इनकार कर दिया है।


 

ms dhoni deny to inaugurate pavilion in ranchi stadium
ms dhoni

वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावसकर स्टैंड और फिरोजशाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट की तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में अब 'महेंद्र सिंह धोनी पवेलियन' होगा। इसकी घोषणा जेएससीए ने काफी पहले ही कर दी थी।

ms dhoni deny to inaugurate pavilion in ranchi stadium
ms dhoni

जेएससीए के सचिव देबााशीष चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा, 'पिछले साल एजीएम में नॉर्थ ब्लॉक का नामकरण धोनी के नाम पर करने का फैसला किया गया था।' धोनी हालांकि इसका उद्घाटन करने के लिए तैयार नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni deny to inaugurate pavilion in ranchi stadium
एमएस धोनी

चक्रवर्ती ने कहा, 'हमने धोनी से आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कहा,'दादा अपने ही घर में क्या उद्घाटन करना।' वह अब भी पहले की तरह विनम्र हैं।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच धोनी का अपने गृहनगर में अंतिम मैच हो सकता है और जेएससीए के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कोई विशेष योजना नहीं बनाई है।

विज्ञापन
ms dhoni deny to inaugurate pavilion in ranchi stadium
ms dhoni

बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची यानी महेंद्र सिंह धोनी के घर में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed