{"_id":"59c142b24f1c1b99688b56a7","slug":"hardik-pandya-is-ideal-all-rounder-that-team-india-find-after-kapil-dev-says-lalchand-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, इस खिलाड़ी में है कपिल जैसा बनने का दम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, इस खिलाड़ी में है कपिल जैसा बनने का दम
Tue, 19 Sep 2017 09:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भुवी, हार्दिक और विराट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर लाला चंद राजपूत का मानना है कपिल देव के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या के रूप में सही मायने में कोई ऑलराउंडर मिला है। राजपूत ने कहा, हार्दिक एक विशिष्ट और प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी हैं। मैंने उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी में खेलते देखा है। इसके साथ ही वो जोनल कैंप में भी मेरे साथ थे। उनके अंदर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। वो कपिल देव के बाद टीम में शामिल होने वाले पहले आदर्श ऑलराउंडर हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, पांड्या में है कपिल जैसा बनने का दम
2 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
23 वर्षीय पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में निर्णायक पारी खेली थी। साथ ही गेंदबाजी में भी 2 विकेट हासिल कर भारत को 26 रन से जीत हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। राजपूत ने कहा, उनकी बल्लेबाजी शानदार है इसलिए वो किसी भी फॉर्मेट में खेल सकते हैं। पहले लोग कहते थे कि वो केवल छोट फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं लेकिन उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो टेस्ट मैच का रुख भी बदल सकते हैं। चेन्नई वऩडे में अपने बल्ले से उन्होंन पूरी तरह मैच का रुख बदलकर रख दिया।
टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, पांड्या में है कपिल जैसा बनने का दम
3 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
राजपूत ने कहा, वो अपनी इच्छा के अनुसार बाउंड्री हासिल कर सकता है ये एक अच्छे बल्लेबाज की निशानी होती है। उनकी गेंदबाजी अच्छी है और वो एक शानदार फील्डर भी हैं। उनके अंदर वो सभी काबीलियत हैं जो अगला कपिल देव बनने के लिए जरूरी हैं। लेकिन उन्हें कपिल के कद तक पहुंचने के लिए फिलहाल और अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा। लेकिन उनके अंदर वो सभी खूबियां हैं जिसकी भारतीय टीम को लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, पांड्या में है कपिल जैसा बनने का दम
4 of 6
डेब्यू टेस्ट की कैप लेते हुए हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
लालचंद राजपूत ने आगे ये बताया कि जोनल एकेडमी कैंप में वो हार्दिक के खेल ले किस तरह प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि उसे लंबे-लंबे शॉट्स खेलना पसंद था लेकिन वो आउट हो जाता था। मैं उसे हमेशा ये बताता था कि सही शॉट का चुनाव तुम्हें आगे ले जाएगा। वो जितनी क्रिकेट खेलते जा रहे हैं उतने ही मैच्योर होते जा रहे हैं। साथ ही निचले पायदान के एक विश्वसनीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, पांड्या में है कपिल जैसा बनने का दम
5 of 6
लालचंद राजपूत
भारत आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही मौजूदा वनडे सीरीज के बारे में राजपूत ने कहा, ऑस्ट्रेलिया कड़ी प्रतिद्वंद्वी है। पहले मैच में जीत के बाद मोमेंटम भारतीय टीम के साथ है। भारतीय टीम आजकल विश्वस्तरीय क्रिकेट खेल रही है और उन्हें मात दे पाना मुश्किल काम है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।