हाल ही में संपन्न हुआ टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लिए बेहद यादगार रहा। श्रीलंका जाने से पहले धोनी के क्रिकेट भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। लेकिन धोनी ने अपने बल्ले के दम पर आलोचकों को करारा जवाब दिया। 300वनडे खेलने के साथ-साथ वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले खिलाड़ी बने। पूरी सीरीज में धोनी एक बार भी आउट नहीं हुए। दुनिया में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक ठोक 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में अर्धशतक जड़ 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए एमएस धोनी
अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी सरजमीं पर खेलने जा रही है। ऐसे में धोनी आईपीएल में अपने होम ग्राउंड रहे चेन्नई में एक और उपलब्धि हासिल करने उतरे। एक बार फिर नाजुक स्थिति में धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। 64 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया को धोनी ने हार्दिक पांड्या के साथ 118 रन की शतकीय साझेदारी निभाकर 200 रन के पार पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक धोनी ने 75 गेंद में अर्धशतक पूर कर लिया था।इसके साथ ही उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 अर्धशतक हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में 33, वनडे में 66 और टी-20 इंटरनेशनल में 1 अर्धशतक जड़ा है।
चेन्नई में अर्धशतक जड़ 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए एमएस धोनी
धोनी यदि चेन्नई में अर्धशतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले दुनिया के 14वें और चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी से भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे ये कारनामा कर चुके हैं। इनके अलावा कुमार संगकारा, जैक कैलिस, रिकी पॉन्टिंग, महेला जयवर्धने, इंजमाम उल हक, शिव नारायण चंद्रपॉल, ब्रायन लारा, सनथ जयसूर्या, एलन बॉर्डर और एबी डिविलियर्स भी ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
चेन्नई में अर्धशतक जड़ 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए एमएस धोनी
अंतरराष्ट्रीय मैचों में दुनिया में सबसे ज्यादा अर्धशतक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने अपने करियर में 100 शतकों के अलावा 164 अर्धशतक जड़े हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा है। संगाकार के नाम 152 अर्धशतक हैं। सचिन और संगाकारा दुनिया को दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बनाए हैं।
चेन्नई में अर्धशतक जड़ 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए एमएस धोनी
इसके बाद तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस(149), ऑस्ट्रेलिया की रिकी पॉन्टिंग(146) और राहुल द्रविड़(146) है। ये तीनों 150 अर्धशतकों के आंकड़े को छूने से मजह कुछ कदम से चूक गए। अंतरराष्ट्रीय मैचों में अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर थे। बॉर्डर के नाम 102 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक दर्ज हैं।