फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Female Cricketers: हरलीन देओल से लेकर प्रिया पुनिया और स्मृति मंधाना तक, ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स

Sun, 20 Feb 2022 10:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 10:36 AM IST
सार

भारत की कई खिलाड़ी अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा खूबसूरती की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। स्मृति मंधाना इनमें सबसे बड़ा नाम हैं। यहां हम ऐसी ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Most Beautiful Indian Women Cricketer Harleen Deol Priya Punia and Smriti Mandhana
भारतीय महिला क्रिकेटर्स - फोटो : अमर उजाला
भारत की महिला क्रिकेट टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में भारत का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। टीम इंडिया शुरुआती चार मैच हार चुकी है। पहले एक टी-20 और फिर तीन वनडे मैचों में हार के साथ भारतीय टीम वनडे सीरीज भी गंवा चुकी है। इस सीरीज में भारत के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन गेंदबाजों ने निराश किया है। अधिकतर मैचों में बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम मैच हारी है। 


न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय महिला खिलाड़ी मैदान के अंदर भले ही अच्छा प्रदर्शन न कर पा रही हो, लेकिन मैदान के बाहर इनका जलवा अभी भी कायम है। इन खिलाड़ियों के फैंस की भरमार है और उन्हें भरोसा है कि विश्व कप के दौरान टीम वापसी करेगी। भारत की कई खिलाड़ी अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा खूबसूरती की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। स्मृति मंधाना इनमें सबसे बड़ा नाम हैं। यहां हम ऐसी ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

1. स्मृति मंधाना

Most Beautiful Indian Women Cricketer Harleen Deol Priya Punia and Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें लेडी सहवाग भी कहा जाता है। मंधाना विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। जूनियर क्रिकेट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाली स्मृति ने साल साल पहले भारत के लिए पहला मैच खेला था। इसके बाद वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। भारतीय टीम के अलावा बिग बैश लीग में भी मंधाना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

2. प्रिया पुनिया

Most Beautiful Indian Women Cricketer Harleen Deol Priya Punia and Smriti Mandhana
प्रिया पुनिया - फोटो : ट्विटर
दाएं हाथ की ओपनिंग बल्लेबाज प्रिया पुनिया ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला। प्रिया अपनी खूबसूरती की वजह से लगातार चर्चा में रही हैं। क्रिकेट में अपना करियर बनाने से पहले प्रिया बैडमिंटन खेलती थीं। प्रिया भारत के लिए 127 वनडे और 61 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3.  वेदा कृष्णमूर्ति

Most Beautiful Indian Women Cricketer Harleen Deol Priya Punia and Smriti Mandhana
वेदा कृष्णमूर्ति - फोटो : icc
कर्नाटक की वेदा कृष्णमूर्ति भी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन खेल के लिए जानी जाती हैं। उनके माता-पिता शुरुआत से ही उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे। इसी वजह से 13 साल की उम्र में बेंगलुरू की क्रिकेट अकादमी में उनका दाखिला हो गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेदा को भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए चुना गया है। भारत की चुनिंदा खिलाड़ी ही इस लीग में खेलती हैं। 
विज्ञापन

4. हरलीन देओल

Most Beautiful Indian Women Cricketer Harleen Deol Priya Punia and Smriti Mandhana
हरलीन देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बाउंड्री लाइन के पास बेहतरीन कैच लेकर सुर्खियों में आई हरलीन देओल लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग बड़ी संख्या में उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने पिछले साल ही भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था, लेकिन अब तक काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed