फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी ने बीसीसीआई की चेतावनी को किया नजरअंदाज, फिर दे डाला यह बयान

Thu, 22 Nov 2018 12:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami crossed BCCI limits of 15 overs for Bengal in Ranji Trophy
mohammad shami

ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे को देखते हुए बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी को रणजी मैच की पारी में 15 से 17 ओवर से अधिक गेंदबाजी नहीं करने की हिदायत दी थी, लेकिन बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने 26 ओवर गेंदबाजी करने के बाद कहा कि यह उनका 'खुद का फैसला'था।



शमी ने मैच के दूसरे दिन बुधवार को 26 ओवर में 100 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद पत्रकारों से कहा, 'जब आप अपने राज्य के लिए खेलते हैं तो आपको जिम्मेदारी निभानी होती है।' उन्होंने कहा, 'मैं अच्छा महसूस कर रहा था और कोई परेशानी नहीं थी। विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मैं जितनी गेंदबाजी कर सकता था उतना किया। यह मेरा खुद का फैसला था।'

Mohammed Shami crossed BCCI limits of 15 overs for Bengal in Ranji Trophy
मोहम्मद शमी

शमी की तुलना में बंगाल के नियमित स्ट्राइक गेंदबाज अशोक डिंडा ने 19 और युवा इशान पोरेल तथा मुकेश कुमार ने क्रमश: 18 और 14 ओवर गेंदबाजी की। शमी ने कहा कि अभ्यास की जगह मैच में गेंदबाजी करना अच्छा होता है।

Mohammed Shami crossed BCCI limits of 15 overs for Bengal in Ranji Trophy
mohammad shami

उन्होंने कहा, 'कहीं और अभ्यास करने से अच्छा होता है कि आप अपनी टीम और राज्य के लिए गेंदबाजी करें। आप यहां जितनी गेंदबाजी करेंगे ऑस्ट्रेलिया में उतनी मदद मिलेगी। यह अच्छी तैयारी है। मेरे लिए मैच में गेंदबाजी करना तैयारी करने का सबसे अच्छा तरीका है। मैं कभी भी ऐसा ही चाहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Shami crossed BCCI limits of 15 overs for Bengal in Ranji Trophy
mohammed shami

शमी ने इस साल नौ टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 33 विकेट लिए है जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत को पहला टेस्ट छह दिसंबर से एडिलेड में खेलना है।

विज्ञापन
Mohammed Shami crossed BCCI limits of 15 overs for Bengal in Ranji Trophy
मोहम्मद शमी

शमी ने कहा, 'मैंने अच्छी तैयारी की है, अच्छी ट्रेनिंग की है। वहां मुझे अभ्यास मैच में खेलना है। मैं टेस्ट के लिए तैयार रहूंगा।' बंगाल के कोच साइराज बहुतुले ने भी शमी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'वह गेंदबाजी करना चाहता था इसलिए उसने गेंदबाजी जारी रखी। किसी ने उस पर दवाब नहीं डाला।' शमी की गेंदबाजी के बाद भी केरल ने बंगाल के खिलाफ पहली पारी में 144 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में बंगाल की टीम अभी 139 रन से पीछे है और उसके नौ विकेट शेष हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed