पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अगले साल होने वाले विश्व कप को लेकर भारत को चेताया है। दरअसल, कैफ ने टीम इंडिया की खराब फील्डिंग को लेकर यह बयान दिया है। उनका मानना है कि अगर टीम इंडिया की फिल्डिंग ऐसी ही रही तो टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया को बड़े मैचों में हार झेलनी पड़ सकती है।
2 of 5
Mohammad Kaif
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने समय के बेस्ट फिल्डर माने जाने वाले कैफ का इशारा सीधे तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे व आखिरी टी-20 में भारत की खराब फील्डिंग को लेकर है। इस मैच में भारत ने वाकई इस मैच में खराब फील्डिंग की थी, जिस वजह से भारत को इस मैच में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।
3 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : social media
मैच के बाद कैफ ने सोनी शो पर कहा, 'इतने सारे कैच को छोड़ना और मिसफिल्ड करना खेल का हिस्सा नहीं हो सकते। वे इसे बहुत ज्यादा कर रहे हैं। अगर भारत को अक्तूबर में होने वाला विश्व कप जीतना है, तो क्षेत्ररक्षण पर ध्यान देना पड़ेगा। अगर ऐसा ही क्षेत्ररक्षण रहा तो तो आप बड़े मैच हार जाएंगे।'
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
तीसरे टी-20 में भारतीय टीम की फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक उतनी अच्छी नहीं रही। किस्मत के धनी ग्लेन मैक्सवेल को दो बार जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। जब मैक्सवेल 19 रन के स्कोर पर थे जब युजवेंद्र चहल की गेंद पर वह कैच तो हुए लेकिन वह नो-बॉल थी।
5 of 5
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : social media
इसके बाद पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने मैक्सवेल का कैच छोड़ा। भारत ने कम से कम दो कैच टपकाने के अलावा एक स्टंप का मौका भी गंवाया जबकि कई बार मिसफील्ड की। मैक्सवेल नें 36 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।