{"_id":"5c78d615bdec22738336014c","slug":"mohali-delhi-odis-between-india-and-australia-expected-to-be-relocated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक विवाद की चपेट में क्रिकेट, ऑस्ट्रेलिया के साथ वन-डे सीरीज पर छाए संकट के बादल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-पाक विवाद की चपेट में क्रिकेट, ऑस्ट्रेलिया के साथ वन-डे सीरीज पर छाए संकट के बादल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते विवाद का असर क्रिकेट पर भी दिख सकता है। ऐसी संभावना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए स्थान का परिवर्तन किया जा सकता है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और पांचवां वन-डे क्रमश: मोहाली व दिल्ली में खेला जाना है।
2 of 5
अभिनंदन की होगी रिहाई
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर विवाद गहराता जा रहा है। पुलवामा में 40 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन जैश के ठिकानों को उड़ा दिया। इसके बाद पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में घुसने की कोशिश की। भारत ने पाकिस्तान का एक विमान गिरा दिया जबकि एक भारतीय पायलट पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गया। पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय पायलट को वापस भेजने की घोषणा की है।
3 of 5
india vs australia
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में वन-डे मैच होना है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए स्थान परिवर्तन हो सकता है। दरअसल, मोहाली का स्टेडियम भारतीय वायुसेना बेस के करीब है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 10 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा जबकि 13 को दिल्ली में भिड़ंत होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
सूत्रों से जानकारी मिली है कि मोहाली और दिल्ली के मैच कोलकाता व बेंगलुरु में स्थानांतरित किए जा सकते हैं। हाल ही में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टीम इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था, जिसमें मेहमान टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन
5 of 5
TEAM INDIA
बहरहाल, विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम वन-डे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की हार का बदला लेने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला मैच शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।