क्रिकेट जगत में इस वक्त इंडियन टी-20 लीग से लेकर अगले महीने से शुरू होने वाले विश्वकप तक का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। खासकर हर खिलाड़ी विश्वकप के लिए अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और उसके लिए वो कोई भी मौका चूकना नहीं चाहता है।
2 of 5
मलिंगा आईपीएल
- फोटो : social media
इसी कड़ी में क्रिकेट में संन्यास के करीब पहुंच चुके अनुभवी मालिंगा ने अपने काम से सभी को हैरान कर दिया है। अपने कदम से उन्होंने चयनकर्ताओं के सामने अपनी मजबूत दावेदारी ठोक दी है।
3 of 5
मलिंगा
- फोटो : social media
मलिंगा ने बुधवार को सिर्फ इंडियन टी-20 लीग का मैच ही नहीं खेला बल्कि अपने देश जाकर वहां भी 50 ओवर का मैच खेल डाला।
4 of 5
मलिंगा
- फोटो : social media
35 वर्षीय मलिंगा ने 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग देशों में, एक टी-20 और एक वन-डे मैच खेलकर 14 ओवर की गेंदबाजी में 10 विकेट झटककर अपनी दोनों टीमों को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।
5 of 5
lasith malinga
- फोटो : social media
दरअसल, मलिंगा ने पहले तो रात में वानखेड़े में मुंबई की तरफ से खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ 34 रन देकर 3 विकेट झटके। उसके बाद अगली सुबह फ्लाइट से श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे और फिर गाले टीम के लिए कप्तानी करते हुए 10 ओवर की गेंदबाजी में 49 रन देकर 7 विकेट झटके।
पहले मैच में जहां मुंबई ने चेन्नई को 37 रनों से हराकर उसका विजय रथ रोका तो वहीं श्रीलंका की घरेलू क्रिकेट में मलिंगा की कप्तानी वाली गाले ने कैंडी टीम को 156 रनों के बड़े अंतर से हराया।