राजकोट की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। छोटा मैदान होने के कारण यहां बल्लेबाजी करना और भी ज्यादा आसान हो जाता है। क्रिकेट फैंस को भी राजकोट में खेले जाने वाले भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले से रनों की बारिश होने की उम्मीद है। ग्राउंड स्टाफ के अनुसार पिच पर घास बिल्कुल भी नहीं है। बल्लेबाजों की मददगार पिच होने के बावजूद दर्शकों को मैच के दिन बारिश की वजह से मायूसी का सामना करना पड़ सकता है।
2 of 4
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। सात नवंबर को खेले जाने वाले इस मैच में चक्रवात 'महा' का खतरा मंडरा रहा है। यह चक्रवात सात नवंबर को गुजरात के तट से टकरा सकता है। जिस कारण इस मुकाबले में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले दिल्ली में खेले गया पहला टी-20 मैच भी वायु प्रदूषण की वजह से प्रभावित रहा था। भारतीय मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार 'महा' पोरबंदर और दीव के बीच गुरुवार सुबह चक्रवातीय तूफान के रूप में गुजरात के तट से टकराएगा।
3 of 4
vayu cyclone
- फोटो : ANI
'महा' चक्रवात फिलहाल पोरबंदर से लगभग 660 किमी की दूरी पर है। रिपोर्टस के मुताबिक इस चक्रवातीय तूफान के कारण राजकोट सहित गुजरात के अधिकांश जिलों में छह और सात नवंबर को हल्की से लेकर औसत बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम मैच की मेजबानी करने के लिए हर तरीके से तैयार हैं और हम लगातार मौसम पर भी नजर रखे हुए हैं। सात तारीख की सुबह बारिश हो सकती है, लेकिन मैच शाम को खेला जाना है।
4 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
दोनों टीमें सोमवार को ही राजकोट पहुंच चुकी हैं। दिल्ली में वायु प्रदूषण के बावजूद पहला टी-20 मैच खेला गया था, जिसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दोनों टीमों को कठिन परिस्थितियों में मुकाबला खेलने के लिए धन्यवाद किया था। बांग्लादेश ने पहले टी-20 मुकाबले में भारत को सात विकेट से करारी शिकस्त दी थी। बांग्लादेश ने फिलहाल सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।