{"_id":"5c31a825bdec225729083b37","slug":"an-astronaut-accidentally-called-emergency-number-from-space-then-know-what-happened","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष से आया फोन और बज गया अलार्म तो मचा हड़कंप, जानिए क्या हुआ वहां?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अंतरिक्ष से आया फोन और बज गया अलार्म तो मचा हड़कंप, जानिए क्या हुआ वहां?
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ह्यूस्टन बेस पर उस वक्त हंगामा मच गया जब अतंरिक्ष से एक फोन कॉल आई और अचानक से अलॉर्म बेल बजने लगा। इमरजेंसी कॉल आने के बाद नासा के सभी वैज्ञानिक स्पेस स्टेशन में आई गड़बड़ी को ढूंढने लगे।
2 of 7
- फोटो : NASA
सिर्फ एक नंबर की गलत डायलिंग की वजह से वैज्ञानिकों को लगा कि स्पेस में कुछ गड़बड़ी है और नासा के सभी वैज्ञानिक परेशान हो गए। हालांकि नासा के जॉनसन अंतरिक्ष स्टेशन में अलॉर्म बेल बजने के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर स्थित एक पूरी टीम को जांच के लिए लगा दिया गया।
3 of 7
Astronaut andre kuipers
- फोटो : Social Media
दरअसल, अंतरिक्ष यात्री ने भूलवश आपात नंबर डायल कर दिया, जिससे नासा के ह्यूस्टन बेस पर हंगामा मच गया। हाल ही में नीदरलैंड के एस्ट्रोनॉट आंद्रे कुईपर ने हाल ही में अपने साथ हुई इस घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : Social Media
अंतरिक्ष से सैटेलाइट (उपग्रह) के जरिए कॉल करने के लिए कुछ स्पेशल कोड लगाना जरूरी होता है। फोन नंबर की पहली डिजिट 9 और उसके बाद कोड 011 लगाकर ही एस्ट्रोनॉट कॉल कर सकते हैं। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण की गैरमौजूदगी में आंद्रे से डायलिंग के दौरान जीरो नहीं दबा और 9011 की जगह 911 पर कॉल लग गया।
विज्ञापन
911 है अमेरिका का आपातकालीन नंबर
5 of 7
आपको बता दें कि 911 अमेरिका का आपातकालीन नंबर है। आंद्रे के इस फोन के बाद नासा में हड़कंप मच गया। ऐसी आशंका जताई जाने लगी कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में कोई खराबी आ गई, जिसकी वजह से अंतरिक्ष यात्री ने आपातकालीन नंबर पर फोन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।