{"_id":"5c698447bdec222c57233d98","slug":"kuldeep-and-yuzvendra-try-to-create-best-bowling-figure-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं के लिए सिरदर्द बनी कुलदीप-चहल की फिरकी, वन-डे में दिखाएंगे कलाई का जादू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारुओं के लिए सिरदर्द बनी कुलदीप-चहल की फिरकी, वन-डे में दिखाएंगे कलाई का जादू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Yuzvendra and Kuldeep
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल वनडे में भारत की हालिया सफलताओं में अहम कड़ी रहे हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से दोनों प्रदर्शन इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए टीम इंडिया के तरकश के बड़े तीर साबित हो रहे हैं। विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज टीम संयोजन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी।
2 of 7
kuldeep yadav
पांच मैचों की सीरीज में भी यह जोड़ी फिर अपना कमाल दिखा सकती है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में युजवेंद्र चहल को मेलबर्न में खेले गए अंतिम मैच में मौका मिला था जिसमें चहल ने 42 रन पर छह विकेट लेकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। मिडिल ओवरों में बेहद कारगर साबित हो रहे भारतीय स्पिनरों से फिर बड़ी उम्मीद रहेगी।
3 of 7
ravindra jadeja
चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह न देकर संकेत दे दिए हैं कि कुलदीप और चहल स्पिन विभाग में ‘थिंक टैंक’ की अहम योजनाओं का हिस्सा हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज के चार मैचों में कुलदीप ने आठ विकेट लिए थे। जबकि चहल ने पांच मैचों में नौ विकेट अपनी झोली में डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कुलदीप और चहल
पिछले साल भी स्पिनरों का जलवा
अगर 2018 के रिकॉर्ड को देखें तो अफगानिस्तान के राशिद खान के अलावा भारत के कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाजों में शामिल हैं। राशिद खान ने पिछले साल 48 विकेट लिए जबकि कुलदीप ने 45 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
5 of 7
Ashwin Jadeja
दो साल पहले इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब अश्विन और रविंद्र जडेजा टीम का हिस्सा थे। उसके बाद से भारत ने 49 वनडे खेले हैं जिसमें एक न एक कलाई का स्पिनर शामिल रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।