{"_id":"5c8b8595bdec2260e22abe52","slug":"krunal-pandya-takes-up-robin-singh-challenge-of-scoring-10-runs-in-three-balls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: 3 गेंदों में बनाने थे 10 रन! जानिए मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल ने क्या किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: 3 गेंदों में बनाने थे 10 रन! जानिए मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल ने क्या किया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 15 Mar 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कृणाल पांड्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रुणाल पांड्या अपने टीम के साथियों और भाई हार्दिक पांड्या के साथ बुधवार को मुंबई इंडियंस के प्री सीजन ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए। बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने बल्लेबाजी के अभ्यास के दौरान कुछ बड़े और आकर्षक शॉट्स लगाए। उन्होंने बल्लेबाजी कोच रॉबिन उथप्पा के साथ बल्लेबाजी के दौरान एक अनूठा चैलेंज लिया।
2 of 5
कृनाल पांड्या
- फोटो : ipl
पांड्या को रॉबिन ने चुनौती दी कि आपके सामने ऐसी परिस्थिति है जहां तीन गेंदों में 10 रन बनाना है। रॉबिन ने काल्पिनक फील्डिंग भी क्रुणाल को समझाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चुनौती को स्वीकार किया और इसमें अव्वल भी रहे। पहली गेंद शॉर्ट लेंथ की आई, जिस पर क्रुणाल बड़ा शॉट जमाने से चूक गए। वह इससे काफी निराश हुए।
3 of 5
Krunal Pandya
हालांकि, अगली दो गेंदों पर क्रुणाल ने अपनी उपयोगिता साबित की और लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जमाए व मुकाबला जीता। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर क्रुणाल और रॉबिन के बीच हुए चैलेंज का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, क्रुणाल बनाम रॉबिन, 3 गेंदों में 10 रन बनाने की जरूरत।
बता दें कि क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी कोशिश शानदार प्रदर्शन करके मुंबई को चौथी बार चैंपियन बनाने की होगी। हाल ही में क्रुणाल ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली और उसमें अच्छा प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
5 of 5
कृणाल पांड्या
खब्बू बल्लेबाज अब अपने भाई हार्दिक के साथ मिलकर मुंबई को नए सीजन में बुलंदियों पर पहुंचाना चाहेंगे। क्रुणाल ने आईपीएल में अब तक 39 मैच खेले हैं और 708 रन व 28 विकेट अपने खाते में दर्ज कराए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।