इंदौर में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन जैसे ही करियर का 13वां शतक पूरा किया, उन्होंने कई मामलों में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को आंकड़ों की दौड़ में पीछे छोड़ दिया। जब सचिन तेंदुलकर ने 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था उस वक्त एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उनका रिकॉर्ड विराट कोहली या रोहित शर्मा में से कोई एक खिलाड़ी तोड़ सकता है।
कोहली ने शतक जड़ा 13 वां टेस्ट शतक, सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ा
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
सचिन के दावे को यकीन में बदलने की दिशा में विराट कोहली बढ़ चुके हैं विराट जब भी कोई शतक लगाते ही कोई न कोई नया रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाता है। कुछ ऐसा ही विराट ने इंदौर में एक बार फिर किया। विराट ने 13 वां शतक टेस्ट करियर की 81वीं पारी में लगाया। इस तरह कोहली ने सचिन, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटर को पीछे छोड़ दिया, लेकिन वह सुनील गावस्कर को पीछे नहीं छोड़ सके। गावस्कर ने 13 शतक 68 पारियों में लगाए थे। सचिन तेंदुलकर ने 13 शतकों के लिए 82 पारियां खेली थीं। वहीं इतने ही शतकों के लिए अजरुद्दीन ने 86 और सहवाग ने 89 पारियां खेली थीं।
कोहली ने शतक जड़ा 13 वां टेस्ट शतक, सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ा
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
यह विराट कोहली का 3 साल बाद घरेलू धरती पर पहला शतक है। विराट ने 103 रनों की शतकीय पारी में 10 चौके लगाए। इससे पहले विराट ने घरेलू धरती पर फरवरी 2013 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शतक जड़ा। उन्होंने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रनों की पारी खेली थी।
कोहली ने शतक जड़ा 13 वां टेस्ट शतक, सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ा
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
विराट का यह 13वां टेस्ट शतक है लेकिन विराट वनडे में 25 शतक लगा चुके हैं। इस हिसाब से यह विराट का 38वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। कुल अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में कोहली दुनिया में 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग के 38 शतकों की बराबरी कर ली है।