फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENGvIND: राहुल ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, राहुल द्रविड़ के कीर्तिमान की बराबरी पर पहुंचे

Sun, 09 Sep 2018 07:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
kl rahul equals rahul dravid for taking most catches in a test series
केएल राहुल

टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भले ही बल्ले से प्रदर्शन शानदार नहीं रहा हो, लेकिन उन्होंने फील्डिंग में शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। द ओवल में चल रहे सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट में राहुल ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है कि उन्होंने दिग्गज वॉली हेमंड और एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ दिया।

kl rahul equals rahul dravid for taking most catches in a test series
kl rahul

राहुल ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में बतौर फील्डर अब तक कुल 13 कैच लपके हैं, जो इंग्लैंड एक खिलाफ किसी एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के जॉन आईकिन को इस मामले में पीछे छोड़ा, जिन्होंने 12 कैच लपके थे। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर को भी पीछे छोड़ा, जिन्होंने एक सीरीज में 12 कैच लपके थे।

kl rahul equals rahul dravid for taking most catches in a test series
kl rahul

राहुल ने ओवल टेस्ट के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा की गेंद पर जैसे ही स्टुअर्ट ब्रॉड का कैच लपका वो इंग्लैंड की सरजमीं पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सीरीज में अब तक 13 कैच लपके हैं। नॉटिंघम टेस्ट में राहुल ने दोनों पारियों में 7 कैच लपके थे।  इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में इतने कैच राहुल से पहले और कोई खिलाड़ी नहीं लपक सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kl rahul equals rahul dravid for taking most catches in a test series
एमएस धोनी और राहुल द्रविड़

26 वर्षीय कर्नाटक के ओपनर ने दिग्गज राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बतौर भारतीय फील्डर द्रविड़ के नाम था। द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में कुल 13 कैच लपके थे। राहुल ने इस दौरान दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एकनाथ सोल्कर को भी पीछे छोड़ दिया। सोल्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ 1972-73 सीरीज में कुल 12 कैच लपके थे। वैसे, किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेएम ग्रेगोरी के नाम दर्ज है। ग्रेगोरी ने 1920-21 एशेज सीरीज में 5 टेस्ट में 15 कैच लपके थे। ऑस्ट्रेलिया के ही ग्रेग चैपल इस लिस्ट में 14 कैच के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
kl rahul equals rahul dravid for taking most catches in a test series
केएल राहुल

हालांकि, बल्ले से राहुल का प्रदर्शन धाकड़ नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में वह 8 पारियों में केवल 113 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनका श्रेष्ठ स्कोर 36 रहा है। इस सीरीज के पहले टेस्ट में उन्हें तीसरे नंबर पर खिलाया गया था। मगर वह अपनी छाप नहीं छोड़ सके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed