{"_id":"5b94715b867a557f551a0bd8","slug":"hanuma-vihari-can-get-out-on-duck-in-fifth-test-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के 292वें टेस्ट खिलाड़ी के नाम जुड़ जाता शर्मनाक रिकॉर्ड, थर्ड अंपायर ने बचाई जान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के 292वें टेस्ट खिलाड़ी के नाम जुड़ जाता शर्मनाक रिकॉर्ड, थर्ड अंपायर ने बचाई जान
Sun, 09 Sep 2018 06:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हनुमा विहारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट में हनुमा विहारी को डेब्यू करने का मौका दिया। वह टीम इंडिया के 292वें टेस्ट खिलाड़ी बने। हर क्रिकेटर अपने डेब्यू को खास बनाने के लिए एड़ी-चोटी का दांव लगाता है और विहारी इससे अलग नहीं। उन्होंने भी इसे खास बचाने का जरूर सोचा, लेकिन एक वह समय आया जब उनका डेब्यू शर्मनाक रिकॉर्ड में तब्दील हो जाता।
2 of 5
हनुमा विहारी
जी हां, अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हनुमा विहारी खाता भी नहीं खोल सके थे और वह आउट हो गए थे। हालांकि, रिव्यू की मदद से उनका भाग्य चमका और वह स्टंप्स तक क्रीज पर डटे रहे। दरअसल, स्टुअर्ट ब्रॉड ने पारी के 37वें ओवर की पहली गेंद पर विहारी के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर विल्सन ने उंगली उठा दी। गेंद विहारी के आगे वाले पैर के पेड पर लगी थी।
3 of 5
हनुमा विहारी
इस पर विहारी ने कप्तान कोहली से मशविरा करके डीआरएस का उपयोग करना सही समझा। विहारी के लिए खुशखबरी यह आई कि रीप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बदला और भारतीय बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया। इसके बाद विहारी विश्वास के साथ बल्लेबाजी की और कप्तान के साथ 51 रन की साझेदारी की। इसमें कोहली ने 27 जबकि विहारी ने 22 रन जोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : File
बता दें कि टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हुए। चार विकेट गिरने के बाद हनुमा विहारी क्रीज पर आए। वह शुरुआती 9 गेंदों में कोई रन नहीं बना सके। मगर उन्होंने इसके बाद अंग्रेज गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया और स्टंप्स तक अपना विकेट सुरक्षित रखा। हनुमा विहारी ने 50 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
पता हो कि टीम इंडिया की हालत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भी पस्त हैं। मेजबान टीम की पहली पारी 332 रन के जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 51 ओवर में 174 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। हनुमा विहारी 25* और रविंद्र जडेजा 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।