कोलकाता ने इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन की शानदार शुरुआत की है। बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए छठे मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 28 रन से हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। जवाब में मेहमान टीम 190 रन ही बना सकी। आइए जानते हैं मैच के बाद किसने क्या कहा...
मैन ऑफ द मैच से सम्मानित आंद्रे रसेल ने कहा, 'मुझे लगता है इतनी कार और ट्रॉफी रखने के लिए मुझे एक बड़ा गैरेज बनाना होगा। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। गेल मेरे बड़े भाई की तरह हैं। इतने बड़े योद्धा को जल्दी पवेलियन भेजकर मैंने अपनी टीम की जीत में योगदान दिया। हमने शुरू से ही प्लानिंग के तहत गेंदबाजी की थी। इसके अलावा हमने पंजाब के दूसरे ओपनर केएल राहुल को बांधकर रखने के बारे में बात की थी।'
टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने वाली कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा, 'टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत काफी बेहतरीन रही है। नीतीश से लेकर उथप्पा तक ने बल्लेबाजी में काफी प्रभावित किया। अत में रसेल की बल्लेबाजी के दम पर हम बड़ा लक्ष्य खड़ा करने में कायमाब हुए। '
4 of 5
R Ashwin
- फोटो : social media
वहीं, अपना दूसरा मैच गंवाने वाली पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने कहा, 'मैच में हम छोटी-छोटी कमियों पर ध्यान नहीं दे पाए, जिसका हर्जाना हमें हार के रूप में भुगतना पड़ा। हमें अगले मैच के लिए इन कमियों पर काम करना होगा। रसेल के नो बॉल पर बोल्ड होने की जिम्मेदारी मैं उठाता हूं। वरुण का यह डेब्यू मैच था, लेकिन आगे उस अपनी कमियों पर काम करना होगा।'
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 218 रन बनाए। मैच में कोलकाता के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 17 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। आज के मैच में वह अपने अर्धशतक से चूक गए। पिछले मैच में भी उन्होंने 49 रन की तूफानी पारी खेली थी।