भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आगामी आईपीएल के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने कप्तान बनाया है। वह पहली बार वैश्विक टी20 टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब में अश्विन को कई स्टार खिलाड़ियों का नेतृत्व करना है।
हालांकि, अश्विन ने कप्तान बनते ही आगामी आईपीएल के लिए युवराज सिंह के बारे में एक विशेष बयान दिया है। अश्विन चाहते हैं कि युवराज अपना नेचुरल गेम खेले और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करें।
अश्विन ने कहा, 'मेरा मानना है कि युवी पाजी क्रीज पर जाएं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करें। यह जरूरी है कि हम आक्रामक क्रिकेट खेले। जहां तक मेरा मानना है, वो यह कि युवी पाजी खुलकर अपने शॉट्स खेले। मैं उन्हें ज्यादा से ज्यादा ओवर्स खेलने देने पर ध्यान दूंगा। मेरे ख्याल से वह हमारी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।'
31 वर्षीय अश्विन ने युवराज के बारे में यह भी कहा, 'मैं युवी पाजी में पाई चकर देखना बहुत पसंद करूंगा। वह हमारी टीम के अतुल्नीय हिस्सा हैं। मुझे मैदान में उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। युवी पाजी हमारी टीम के एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। मैं उनके साथ खेलने के लिए बेहद उत्सुक हूं।'
बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने फ्रैंचाइजी के आधिकारिक पेज पर फेसबुक लाइव करते हुए कप्तान के नाम की घोषणा की थी। यह पहला मौका होगा जब अश्विन आईपीएल में कप्तान के रूप में नजर आएंगे।