फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने किया धोनी के 'सेवेन' स्टोर ब्रांड का उद्घाटन

Thu, 30 Nov 2017 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
Kedar Jadhav inaugurates MS Dhoni store in Surat
seven store - फोटो : Twitter

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक सफल क्रिकेटर के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी बनते जा रहे है। धोनी अपने सेवेन स्टोर सीरिज के अलग-अलग स्टोर का अलग-अलग जगह पर उद्घाटन कर रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को धोनी के सेवेन स्टोर सीरीज के एक नए स्टोर का उद्धघाटन गुजरात के सूरत में किया गया।

Kedar Jadhav inaugurates MS Dhoni store in Surat
केदार जाधव - फोटो : Twitter

धोनी के इस सेवेन स्टोर का उद्धघाटन टीम इंडिया के ऑलराउंडर केदार जाधव ने फीता काटकर किया। गौरतलब है कि एमएस धोनी सेवेन स्टोर के ब्रांड एंबेसडर के साथ-साथ पार्टनर भी हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने सेवेन स्टोर सीरिज के पहले स्टोर का उद्घाटन रांची के न्यूक्लियस मॉल में किया था। इस स्टोर में दुनिया के प्रमुख ब्रांड के खेल सामान के साथ-साथ कई अन्य प्रोडक्ट भी उपलब्ध होते हैं। हाल ही में 19 नवंबर को इस ब्रांड का एक स्टोर अजमेर में लॉन्च हुआ था।

Kedar Jadhav inaugurates MS Dhoni store in Surat
केदार जाधव

बता दें कि एमएस धोनी के इस ब्रांड को फरवरी 2016 में लॉन्च किया गया था। धोनी के इस ब्रांड को आरएस सेवेन लाइफस्टाइल द्वारा चलाया जाता है। इस ब्रांड में दो सेक्शन हैं, जिसमें क्लॉथ और फैशन सेवेन लाइफस्टाइल द्वारा चलाया जाता है। जबकि फुटवीयर का सेक्शन धोनी खुद ही चलाते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि धोनी का यह सीरीज सेवेन स्टोर उनके जर्सी नंबर से मेल खाता है। क्योंकि यह सबको मालूम है कि धोनी क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 7 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedar Jadhav inaugurates MS Dhoni store in Surat
धोनी

बता दें कि भारत के बाहर इसके यूनाइटेड स्टेट और मीडिल ईस्ट के देशों में भी इस ब्रांड के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। मालूम हो कि धोनी फिलहाल करीब 15 ब्रांड्स को एंडोर्स कर रहे हैं। धोनी ने पहले ही बताया था कि 2020 तक इस तरह के देश में 275 और स्टोर शुरू करने की योजना है। 

विज्ञापन
Kedar Jadhav inaugurates MS Dhoni store in Surat
ms dhoni

धोनी फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं। वो श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। वो इस समय आराम पर हैं। मालूम हो कि धोनी टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और ये भी कयास लगाया जा रहा है कि 2019 के बाद वो वन-डे इंटरनेशनल मैच से भी संन्यास ले लेंगे। ऐसे में लोगों का मानना है कि वो अपने बिजनेस पर फोकस कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed