फ्रेंचाइजी आधारित लीग के महत्वपूर्ण खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट में खेल रहे गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह को टी-20 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया है।
2 of 7
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : Social media
बारबाडोस में जन्मा मध्यम गति का यह गेंदबाज जल्द ही इंग्लैंड की तरफ से खेलने की अर्हता हासिल कर लेगा, क्योंकि उन्होंने इस देश में सात साल बिता दिये हैं। उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में चोटी के तीन गेंदबाजों में खुद को और अफगानिस्तान के राशिद खान को भी शामिल किया।
3 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : Social media
इंडियन टी-20 लीग में राजस्थान की तरफ से खेल रहे आर्चर ने कहा, 'मुझे बुमराह काफी पसंद है। मैं इस सूची में एक स्पिनर को भी शामिल करना चाहूंगा और वह राशिद खान है। इस तरह से अभी मैं, बुमराह और राशिद टी-20 क्रिकेट के तीन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।'
4 of 7
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : Social media
अब तक 82 टी-20 मैचों में 105 विकेट लेने वाले आर्चर का मानना है कि बुमराह के असामान्य एक्शन के कारण बल्लेबाज के लिये उन्हें समझना मुश्किल होता है।
5 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : Social media
आर्चर ने कहा, 'यहां तक कि अपने एक्शन के कारण वह वह बहुत अच्छी यॉर्कर करता है। बुमराह के पास धीमी गति की मारक गेंद है, जिसमें उनका एक्शन अहम भूमिका निभाता है। उनका हाथ हर दिशा में जाता है और अचानक उनकी धीमी गति की गेंद आती है जिसे समझना मुश्किल होता है।'