बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर एशियन चैंपियन बन चुकी है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम की गेंदबाजी जबरदस्त रही। धीमी विकेट पर तेज गेदबाज जसप्रीत बुमराह ने जैसा कमाल दिखाया वो काबिल-ए-तारीफ है।
बुमराह ने राजस्थान पुलिस को मारा ताना, फोटो के जरिए किया हिसाब बराबर
जीत के बाद बुमराह ने ट्रॉफी के साथ टि्वटर पर तस्वीर पोस्ट की। बुमराह ने लिखा, 'कुछ लोग अपनी क्रिएटिविटी (रचनात्मकता) का उपयोग साइनबोर्ड पर करते हैं। उम्मीद है कि यह तस्वीर भी उस काम आएगी। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान पुलिस से अपना पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया।
Some people love to use their creativity on the sign boards. Hope this one fits there as well!! 😁💪#Champions#AsiaCup2018 #lionalwaysroars🦁 pic.twitter.com/VWiJidwmaA
दरअसल, पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान से टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस मुकाबले में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ नो बॉल डाली थी। इस गेंद पर फखर जमान का विकेट गिरा था। हालांकि बाद में नॉटआउट करार देने के बाद उन्होंने 114 रन ठोक डाले थे।
जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने बुमराह की नो बॉल वाली तस्वीर को ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिए इस्तेमाल किया था। इसके तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को चेताया था कि एक गलती हमें कितना नुकसान पहुंचा सकती है। बुमराह की नो बॉल वाली तस्वीर कई अन्य लोगों ने भी इस्तेमाल की थी।