{"_id":"5c74c6e6bdec2211813747e1","slug":"jasprit-bumrah-is-two-wickets-away-from-creating-history-in-t20i-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: जसप्रीत बुमराह को दो विकेट की दरकार, टी20 क्रिकेट में रच देंगे इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: जसप्रीत बुमराह को दो विकेट की दरकार, टी20 क्रिकेट में रच देंगे इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धमाकेदार वापसी की। उन्होंने 16 रन देकर तीन विकेट झटके और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। तेज गेंदबाज ने अब तक अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 51 विकेट लिए हैं।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ESPN
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 41 मैचों में 50 विकेट लेने का कमाल किया और वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के साथ सबसे तेज 50 विकेट झटकने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंचे। हालांकि, बुमराह के पास एक नया कीर्तिमान अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।
3 of 5
रविचंद्रन अश्विन
जसप्रीत बुमराह के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का शानदार मौका है। उन्हें इसके लिए दो विकेट की दरकार है। फिलहाल यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 46 मैचों में 52 विकेट झटके हैं। बुमराह के 51 विकेट हैं और उन्हें अश्विन को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bumrah
बुमराह को उम्मीद होगी कि बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ही वो इस उपलब्धि को अपने नाम कर लेंगे। हाल ही में बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पारी का 19वां ओवर डालकर मैच रोमांचक बना दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
bumrah virat
हालांकि, उमेश यादव अंतिम ओवर में 14 रन का बचाव नहीं कर सके और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला तीन विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बुधवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।